छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री की मां बिंदेश्वरी बघेल का निधन; सोमवार को भिलाई में अंतिम संस्कार होगा

सबका संदेश न्यूज़ छत्तीसगढ़ रायपुर- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मां बिंदेश्वरी बघेल का रविवार कोनिधन हो गया। उन्होंने रायपुर के रामकृष्ण हॉस्पिटल में अंतिम सांसली। वह कई दिनों से वह बीमार चल रही थीं।

कांग्रेस प्रवक्ता विकास तिवारी ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मां बिंदेश्वरी बघेलकी तबीयतजानने के लिए हॉस्पिटल पहुंचे थे। उनके सामने मांने अंतिम सांसली। बघेल की मां के निधनकी सूचना के बाद परिवार के सदस्य हॉस्पिटलपहुंचे। श्रीमतीबघेलकी पार्थिव देह को मुख्यमंत्री के पैतृकनिवास भिलाई-3ले जाया जाएगा।यहां अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा।अंतिम यात्रा 8 अगस्त को सुबह 11 बजे भिलाई- 3 मुक्तिधाम ले जाई जाएगी।

बघेल की मां का इलाज 29 मई से चल रहा था

मुख्यमंत्री की मां बिंदेश्वरी बघेल की तबीयत 29 मई को दोपहर में अचानक खराब हो गई थी, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल के आईसीयू में उनका इलाज चल रहा था। तब चिकित्सकों ने उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई थी, लेकिन बेहतर इलाज के लिए उन्हें कुछ दिन अस्पताल में ही रहने की सलाह भी दी गई थी।

मंत्रालय में थे मुख्यमंत्री बघेल
जब मुख्यमंत्री की मां की तबीयत खराब हुई, तब भूपेश बघेल मंत्रालय में कामकाज निपटा रहे थे। खबर मिलने के बाद वे मां को देखनेसीधे अस्पताल पहुंचे। वहां उन्होंने चिकित्सकों से अपनी मां का हालचाल लेने के बादवहां से निकल गए थे। हालांकि बाद में फिर से उन्हें लौटना पड़ा और उनके सामने ही मां ने अंतिम सांसें लीं।

 

 

 

 

विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे-9425569117/9993199117

Related Articles

Back to top button