छत्तीसगढ़

घरेलू विवाद में महिला ने किया आत्मदाह, नवविवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान

सबका संदेश न्यूज़ छत्तीसगढ़ रायपुर-  राजधानी में 24 घंटे के दौरान अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो महिलाओं ने आत्महत्या कर ली। रामनगर थाना क्षेत्र में जहां नवविवाहिता ने फंदा लगाकर जान दे दी। वहीं गुढियारी क्षेत्र में महिला ने ज्वलीनशील पदार्थ डालकर खुद को आग लगा ली। नव विवाहिता की मौत का कारण अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जबकि गुढियारी में गृह क्लेश के चलते महिला ने जान दी है।

पति के काम नहीं करने से रोजाना होता था झगड़ा
जानकारी के मुताबिक, गुढियारी थाना क्षेत्र के जनता कॉलोनी निवासी जयश्री बारले का पति बेरवंश बारले कोई काम नहीं करता था। इसके चलते जयश्री परेशान रहती थी और दोनों में अक्सर झगड़ा होता रहता था। शुक्रवार को भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ। इसके बाद जयश्री किचन में गई और अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे और किसी तरह आग बुझाकर उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

वहीं दूसरी तरफ रामनगर क्षेत्र के सुदामा नगर में रीवा मध्य प्रदेश निवासी शिवम मिश्रा अपनी पत्नी आकांक्षा के साथ किराये से रहता था। आंकाक्षा ने गुरुवार रात घर में ही फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। उसका शव कमरे में लटकता मिला। आकांक्षा और शिवम की शादी को पिछले साल ही ही हुई थी। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बताया कि आकांक्षा घर अकेली थी और फांसी पर लटकी मिली है। उसके परिजनों का इंतजार किया जा रहा है। उनके आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

 

 

विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे-9425569117/9993199117

Related Articles

Back to top button