Uncategorized

आजादी का अमृत महोत्सव ग्राम पंचायत डिण्डौरी मे हर्षोल्लास एवं सादगी से मनाया गया

 

आजाद भारत सजग एवं सशक्त-रानूसंजय केशरवानी
लोरमी-आजादी का अमृत महोत्सव ग्राम पंचायत डिण्डौरी मे हर्षोल्लास एवं सादगी से मनाया गया | गाधी चौक,ग्राम पंचायत,प्राथमिक,बालक/कन्या पूर्व माध्यमिक,शा,उ मा वि डिण्डौरी ,आयुर्वेदिक अस्पताल,सरस्वती शिशु मंदिर,एवं नेताजी उ मा वि डिण्डौरी मे जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रानूसंजय केशरवानी,सरपंच संजीव शर्मा,उपसरपंच विनोद साहू ,जनपद सदस्य संतोष सिंह राज,पूर्व जनपद सदस्य राजकुमार सिह,एवं श्री रिखीराम पटेल ने ध्वजारोहण कर लोगों कौ बधाईया दी|

रानूसंजय केशरवानी ने आज के भारत को सजग व सशक्त बतलाया|उन्होंने आगामी शिक्षक दिवस मे शिक्षा एवं समाज सेवा के क्षेत्र मे विशिष्ट योगदान हेतु शिक्षक डॉक्टर सत्यनारायण तिवारी को श्रीमती राधिका सीताराम केशरवानी सम्मान2021-22 प्रदान करने एवं सभी शिक्षकों का सम्मान करने की घोषणा की|


सरपंच संजीव शर्मा ने ग्राम डिण्डौरी के विकास तथा जनसेवा के लिये सदैव तत्पर रहने का संकल्प दोहराया|कार्यक्रम को संतोष सिह राज राजकुमार सिह रिखीराम पटेल विनोद साहू ने भी संबोधित किया|प्राचार्य एम एल अहिरवार ने आभार व्यक्त किया|संचालन डॉक्टर सत्यनारायण तिवारी ने की| संत तलसी जयंती तथा 75वी आजादी के अमॄतमहोत्सव को चिरस्मरणीय बनाने हेतु प्राचार्य एम एल अहिरवार,शिक्षकगण जलेशराम पटेल डॉक्टर सत्यनारायण तिवारी,मनोज ध्रुव,सुरेश ध्रुव,भोलेश्वर जायसवाल,रामकुमार मार्को ,मणिशंकर तिवारी,श्रीमती सुनीता सिन्द्राम,कविता उईके,तथा शैलकुमारी पटेल द्वारा शाला परिसर डिण्डौरी में अशोक,आम,अमलतास,आवला,एवं गुलमोहर के पच्चीस पौधो का रोपण कर लोहे की ट्री गार्ड लगायी गयी|

Related Articles

Back to top button