दैनिक राशिफल

7 जुलाई क्या कहते हैं आपके सितारे

मेष – Ten of Cups
आज के दिन पुराने बिगड़े रिश्ते सुधर सकते हैं। रिश्तों में सुधार आपके जीवन में नई खुशियां लेकर आएगा। कुल मिलाकर दिन अपने लोगों के बीच गुजरेगा।

लकी कलर – मेहरून,लकी नंबर – 5

वृष – Death
परिस्थितियों में अनचाहा बदलाव होने से आपको काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कोई ऐसा काम ना करें, जिसमें आपको भाग्य के सहारे की जरूरत हो।

लकी कलर – सफेद, लकी नंबर – 3

मिथुन – Ace of Pentacles
आज का दिन साधन सम्पन्नता और खुशियों में बीतेगा। आपको रिश्तों में ताजगी का अनुभव होगा, जो नई उर्जा प्रदान करेगा।

लकी कलर – पीला, लकी नंबर – 4

कर्क – Five of Swords
आज आपको बहुत कठिनाइयों से गुजरना होगा। मन क्रोधित रहेगा, कार्ड के अनुसार इसका मुख्य कारण किसी करीबी से धोखा खाना या गलत जानकारी मिलना हो सकता है।

लकी कलर – मेहरून, लकी नंबर – 6

सिंह – Queen of Pentacles
आत्मविश्वास और रचनात्मकता से भरा दिन होगा। आज नए कार्य शुरू कर सकते हैं, रिश्तों में भी सुधार होगा। आपका दिन प्रसन्नता से गुजरेगा।

लकी कलर – पीला, लकी नंबर – 8

कन्या – Seven of Cups
आज आपको किसी पुरानी इच्छाओं के पूरा हो जाने की उम्मीद जाग सकती है। लेकिन, किसी भी परिस्थिति में हकीकत से दूर ना होना, आपके लिए फायदेमंद होगा।

लकी कलर – हल्का नीला, लकी नंबर – 5

तुला – The Sun
जीवन में प्रकाश की ओर जा रहे हैं, आज का कार्ड बता रहा है कि समाज और परंपराओं से अलग आप अपने रास्ते खुद बना सकते हैं, भाग्य आपके साथ है।

लकी कलर – गोल्डन, लकी नंबर – 10

वृश्चिक – Eight of Wands
आज यात्रा के योग बन सकते हैं, जो कि शुभ रहेगी। विदेश जाने की योजना और किसी नए कार्य की शुरुआत भी हो सकती है।

लकी कलर – लाल, लकी नंबर – 9

धनु – Six of Wands
आज आप आत्मविश्वास से भरे हुए रहेंगे। आपको जॉब में प्रमोशन या व्यवसाय में किसी बड़ी डील की सूचना मिल सकती है, जिससे आप प्रसन्न रहेंगे।

लकी कलर – हरा, लकी नंबर – 6

मकर – Three of Pentacles
टीम वर्क करके आपको उत्साह और ऊर्जा मिलेगी। जल्द ही नए कार्य की योजनाओं पर भी काम शुरू हो जाएगा। सफलता मिलने के योग हैं।

लकी कलर – आसमानी, लकी नंबर – 1

कुम्भ – King of Swords
आज घर, कार्यालय सभी जगह आपका प्रभाव नियंत्रणकारी होगा। आप समस्याओं का समाधान करने में सक्षम होंगे। आपके निर्णय माने जाएंगे।

लकी कलर – लाल , लकी नंबर- 2

मीन – The Devil
आज आप अपने आसपास के रिश्तों और चीजों से बहुत ज्यादा जुड़ाव महसूस करेंगे, असुरक्षा की भावना से कुछ नकारात्मकता रहेगी।

लकी कलर – स्लेटी, लकी नंबर – 8

 

 

 

विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे-9425569117/9993199117

Related Articles

Back to top button