खास खबरछत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

वार्ड 37 सोनिया गांधी नगर के गणेश मंदिर के मंच का जल्द संधारण होगा

भिलाई/ वार्ड 37 सोनिया गांधी नगर के गणेश मंदिर के मंच का जल्द संधारण होगा।

इसके लिए वार्डवासियों ने भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव से मांग किए थे। वार्ड वासियों की मांग पर विधायक देवेंद्र यादव ने पहल की और अधिकारियों को जल्द मंच सधारण का निर्देश दिया। साथ ही सोनिया गांधी नगर के लोगों ने विधायाक देवेंद्र यादव को बताया कि वार्ड में कुछ जगहों पर लाइट की समस्या है। रात में अंधेरा रहता है। स्ट्रीट लाइट नहीं जलती। इस पर विधायक यादव ने लाइट सांधरण का निर्देश दिया है। साथ ही लोगों ने बताया कि केनाल रोड से लगा हुआ एक नाला है। जिसके सांधरण से निकासी की सुविधा होगी। निकासी के लिए नाला सांधरण के लिए भी निर्देश दिए है।

मंगलवार को भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव वार्ड 37 का दौरा किया। लोगों से मिले उनका हाल चाल जाना और सभी से चर्चा का समस्या की जानकारी ली। इस दौरान वार्ड की महिलाओं ने विधायक को अपनी समस्याओं से अवगत कराया। विधायक यादव को कुछ महिलाए बताई की उन्हें पेंशन नहीं मिल रहा है। पेंशन नहीं मिलने से वे काफी परेशान है। विधायक यादव ने तत्काल पहल की और महिलाओं को पेंशन दिलाने अधिकारी को निर्देश दिए। इसके बाद वार्ड के विकास कार्यों को लेकर लंबी चर्चा की । विधायक देवेंद्र यादव ने वार्डवासियों को बताया कि आप सब चिंता ना करें जल्द ही उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।  विधायक के इस पहल से क्षेत्र की जनता काफी खुश हुए। लोगों ने विधायक देवेंद्र यादव का दिल से आभार जताया और वार्ड के गली मोहल्लों में जहां बारिश के दिनों में कीचड़ रहता था। चलने में समस्या आती थी। वहां सभी जगहों पर पेवर ब्लॉक लगवाया जा रहा है। इससे भी जनता काफी खुश है। लोगों ने ऐसे सैकड़ों विकास कार्य वार्डों में करवाने के लिए विधायक का दिल से आभार जताया है। इसके बाद विधायक वार्डवासियों के साथ मिले। जनसंपर्क किया। लोगों की समस्या जानी। विकास कार्यों का फिडबैक लिया। वार्ड दौरा के दौरान लोगों ने क्षेत्र के विकास कार्य दिए। अपनी छोटी मोटी समस्याओं से भी विधायक को अवगत कराया।

Related Articles

Back to top button