छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

गृह मंत्री के घर के करीब चोरों ने चार सूने मकान को बनाया निशाना

गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू के निवास मीनाक्षी नगर से कुछ दूर स्तिथ पदमनाभपुर चौकी अंतर्गत गणपति विहार क्षेत्र स्थित तीन मकान में चोरी के प्रयास का मामला सामने आया है। जिन मकानों में चोरी का प्रयास किया गया वे सभी बंद थे। उक्त घरों में चोरी की वारदात को अंजाम देने की नियत से घुसने वाले चोरों की संख्या पांच के आसपास बताई जा रही है। जो सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गए है। घटना मंगलवार-बुधवार की दरम्यानी रात एक से साढ़े तीन बजे के आसपास बताई गई है। पदमनाभपुर पुलिस चौकी से प्राप्त जानकारी के अनुसार अज्ञात चोरों ने गणपति विहार निवासी प्रदीप श्रीवास्तव ,रोहित पवार के घर दबिश दी। आरोपितों ने घर के हर कमरे को छान मारा लेकिन यहां उन्हें कुछ नहीं मिला। पुलिस ने बताया कि दोनों मकान बंद है। यहां लोग नहीं रहते हैं। गणपति विहार निवासी अनिल शर्मा के घर में भी दबिश दी। चोरों ने यहां चांदी के सिक्के और नगद रकम पर हाथ साफ कर दिया। अनिल शर्मा भी रायपुर में रहते हैं। अज्ञात चोरों ने आनंद विहार स्थित दाया साहू के घर में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। मंगलवार-बुधवार की दरम्यानी रात अज्ञात चोर प्रार्थी के मकान का ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया। घर में आलमारी का ताला तोड़कर सामान के कमरे में बिखरा दिया। आलमारी में रखे करीब तीन हजार रुपये का चिल्हर पैसा और एक सोनाटा घड़ी लेकर भाग निकला। प्रार्थी मार्च महीने से रायपुर में अपने बेटे बहू के साथ रह रहा है। पुलिस के मुताबिक यह मकान भी लंबे समय से बंद है। बुधवार सुबह घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और गणपति विहार में लगाए गए सीसीटीवी फुटेज की जांच में पता चला कि करीब पांच आरोपितों ने घटना को अंजाम दिया है। आरोपित दो घरों में पांच मिनट तक रहे और एक घर में करीब आधे घंटे तक छानबीन करते रहे।

Related Articles

Back to top button