पूर्व पार्षद दिनेश देवांगन व भाजयुमों कार्यकर्ताओं ने किया विधायक वोरा से दुव्र्यवहार , Former councilor Dinesh Devangan and BJYM workers misbehaved with MLA Vora
ब्लॉक अध्यक्षों ने की निंदा, कहा पुतला जलाना है तो सरोज पाण्डेय का जलाये
उनके कार्यकाल में भ्रष्टाचार ही भ्रष्टाचार हुआ है
दुर्ग। शहर विधायक अरुण वोरा खालसा पब्लिक स्कूल में आयोजित नगर निगम की सामान्य सभा की बैठक से जब बाहर निकले तो पूर्व पार्षद दिनेश देवांगन एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता कार्यकर्ताओं के द्वारा बिना किसी कारण के विधायक अरुण वोरा के साथ दुव्र्यवहार किया गया। उनके द्वारा किया गया दुव्र्यहार और उनका पुतला दहन करना बहुत ही निंदनीय है। अगर पूर्व पार्षद व भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को पुतला जलाने का शौक है तो राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पांडे का पुतला जलाएं क्योंकि उनके महापौर कार्यकाल में बनाए गए चौपाटी चौपट हो चुकी है, पुष्प वाटिका के फूल मुरझा गए हैं, अस्त-व्यस्त पड़ा हुआ है, उनके कार्यकाल का भ्रष्टाचार का आलम यह था कि बाजार विभाग की 100 फाइल गायब कर दी गई थी जो आज तक नहीं मिली है। गौरव पथ के नाम पर 70 साल पुराने लगभग 55 नीम के पेड़ काटे गए, गौरव पथ फुटपाथ निर्माण में हुए भ्रष्टाचार किसी से छुपे नहीं है इसलिए पुतला जलाना है तो पूर्व महापौर सरोज पांडे का जलाएं।
पूर्व पार्षद एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के कृत्य की शहर के पांचों ब्लॉक के ब्लॉक अध्यक्ष अलताफ अहमद अजय मिश्रा राजकुमार साहू महेश जी भोपाल महीप सिंह भुवाल, राजकुमार पाली प्रवक्ता संदीप श्रीवास्तव,हेमंत तिवारी, शिवाकांत तिवारी,अनीश रजा अलख नवरंग, राजेश वादयलकर,पूर्व पार्षद राजकुमार वर्मा, सुरेंद्र सिंह राजपूत, कन्या ढीमर, शकुन ढीमर, मीना मानिकपुरी, अनूप पाटिल, राजू भाटिया, जितेंद्र तिवारी, रफीक खान ने कडी निंदा की।