खास खबरछत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

मेरे और देवेन्द यादव पर आर्थिक लेनदेन का लगाया गया आरोप निराधार और तथ्यहीन-धर्मेन्द यादव आरोप लगाने वाले पर की जायेगी मानहानि व न्यायालयीन कार्यवाही

भिलाई/ कांग्रेसी नेता धर्मेन्द यादव और उनके भाई भिलाई विधायक देवेन्द्र यादव पर करोड़ों रूपये के आर्थिक गड़बड़ी के लगे आरोप पर अपना पक्ष रखते हुए धर्मेन्द्र यादव पूर्व कांग्रेस सचिव ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि अनिमेष सिंह के यस बैंक के इस खाते से विधायक देवेन्द्र यादव उनके भाई धर्मेन्द्र यादव या उनके किसी परीजन व परिवार की महिलाओं सहित किसी भी प्रकार का कोई लेनदेन नही हुआ है। प्रकरण में विधायक देवेन्द्र यादव के ससुराल पक्ष के ताम्रकार परिवार के भावेश ताम्रकार,रविश ताम्रकार या प्रवीण ताम्रकार सदस्य नही है। जिस धर्मेन्द्र यादव का अनिमेष सिंह से व्यवहारिक लेने देन है वह सुपेला में रहते हैं और इस लेने देन के दस्तावेज संलग्र है। जिनके नाम अनिमेष सिंह से लेन देन में उल्लेखित है। श्रीमती उषादेवी यादव, श्रीमती घूमा देवी यादव, वीरेन्द्र यादव का विधायक देवेन्द्र यादव या उनके बड़े भाई धर्मेन्द्र यादव से काई संबंध नही है। लेनदेन में जिस धर्मेन्द्र यादव का जिक्र है वह हाउस नंबर 24/5 पटेल बेकरी के निकट सुपेला मार्केट निवासी है। विधायक देवेन्द्र यादव के भाई धर्मेन्द्र यादव नही है। जिन कपंनियों आदित्य रोड लाईन्स, अथर्व माईनिंग, जीडीआर एजूकेशन सोसायटी, मध्यानी बिल्डर्स अतुलराय, सुशांत श्रीवास्तव, सेवा सिंह ओबेराय, श्याम शर्मा, संतोष गुप्ता, पवन चौधरी, प्रतीक चोपड़ा को घेरा लगाकर चिंहित किया गया है, विधायक देवेन्द्र यादव या उनके भाई धर्मेन्द्र यादव या उनके किसी भी परिवारजन से इनका कोई लेनदेन नही है। संलग्र दस्तावेजों से भी यह स्पष्ट है और प्रमाणित है। कवेल सनसनी फैलाने और विधायक देवेन्द्र यादव और उनके परिजनों की छवि खराब करने के उद्देश्य से भी झूठे निराधार तथ्यहीन आरोप लगाये गये हैं। इस पर मानहानि न्यायालीन कार्यवाही भी की जायेगी।
https://youtu.be/25KwzV2pM24

Related Articles

Back to top button