खास खबरछत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

विरेन्द्र पाण्डेय ने विधायक देवेन्द्र यादव और धर्मेन्द्र यादव पर लगाया करोड़ों रूपये के लेन देने का आरोप , Virendra Pandey accused MLA Devendra Yadav and Dharmendra Yadav of giving loans of crores of rupees

विधायक देवेन्द्र ने कहा कि वे सिद्ध कर दें तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा
भिलाई। रायपुर में राष्ट्रीय स्वाभिमान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्य वित्त आयोग के पूर्व अध्यक्ष वीरेन्द्र पाण्डेय ने 150 करोड़ से अधिक हवाला रैकेट का खुलासा करते हुए स्थानीय विधायक देवेन्द्र यादव एवं उसके भाई धर्मेन्द्र यादव तथा कई कांग्रेसी नेताओं पर आरोप लगाया है। उन्होंने आरोप लगाया है ठेकेदार के कर्मचारी के खाते के माध्यम से करीब डेढ सौ करोड से अधिक का लेन देन हुआ है।
फोटो बैंक पास बुक वाला

विरेन्द्र पाण्डेय सिद्ध करके बतायें मैं राजनीति छोड़ दूंगा-देवेन्द्र यादव
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं भिलाई विधायक देवेन्द्र यादव ने इस मामले में अपना पक्ष रखते हुए कहा कि पूर्व वित्त आयोग निगम के अध्यक्ष वीरेन्द्र पाण्डे द्वारा मेरे और मेरे परिवार पर भारी आर्थिक गड़बडी और हवाला के लेन देन का जो आरोप लगाये है, वह बिल्कुल निराधार और आरोप गलत है। वे सिद्ध करके बताये। आरोप लगाना आसान है, सिद्ध करना आसान नही है। वे अगर इसे सिद्ध कर देंगे तो मैं राजनीति छोडृ दूंगा। उन्होंने कहा कि धर्मेन्द्र यादव का नाम ले रहे हैं, वे धर्मेन्द्र यादव मेरे भाई नही बल्कि कोई दूसरे धर्मेन्द्र यादव है। इसी प्रकार उन्होंने ताम्रकार परिवार से जो हमारे परिवार का नाम जोड़ रहे है, उस ताम्रकार परिवार  के साथ हमारा कोई लेना देना नही है।

वहीं इस मामले में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव धर्मेन्द्र यादव ने स्पष्टीकरण देते हुए कहा है कि जिस धर्मेन्द्र यादव पर आरोप लगाया गया है वह मैं नही  पटेल डेयरी के पास रहने वाला धर्मेन्द्र यादव है। वही ताम्रकार लोगों से भी कोई संबंध नही है। उन्होंने कहा है कि यह केवल सनसनी फैलाने के लिए देवेन्द्र यादव एवं उनक परिजनों की छवि खराब करने के लिए किया गया है। धर्मेन्द्र यादव ने इस पर न्यायालययीन कार्यवाही किए जाने की चेतावनी दी है।

Related Articles

Back to top button