खास खबरछत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

कैबिनेट मंत्री के मार्गदर्शन में कांग्रेस सेवादल मजबूत संगठन की ओर अग्रसर

सबका संदेश के लिए राकेश जसपाल

नंदिनी अहिवारा / माननीय कैबिनेट मंत्री श्री गुरु रुद्र कुमार जी के मार्गदर्शन में और अहिवारा ब्लॉक अध्यक्ष रामपाल नाविक के नेतृत्व में कांग्रेस सेवादल प्रबल रूप से मजबूत संगठन बन कर उभरता नजर आ रहा है, जिसमें मंत्री रुद्र कुमार जी का सराहनीय मार्गदर्शन एवं सहयोग का होना काबिले तारीफ है, रामपाल नाविक जी निरंतर संगठन में महिलाओं को जोड़कर बखूबी अच्छी भूमिका निभा रहे हैं, ग्राम ढौर और नवातरिया गांव में 32 महिलाओं को कांग्रेस सेवा दल की सदस्यता ग्रहण करवाई रामपाल नाविक जो कि कांग्रेस की प्रबल कल्याणकारी योजनाओं को बखूबी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं जिससे कांग्रेस की जनकल्याणकारी योजनाओं से और मंत्री रूद्र कुमार जी की कार्यशैली की संपूर्ण जानकारियां एवं लाभकारी योजनाओं से क्षेत्र की जनता को अवगत करा रहे हैं, जिससे लोग प्रभावित होकर कांग्रेस सेवादल की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं, और महिलाएं
प्रेरित होकर सेवादल कांग्रेस से जुड़ रही हैं, रामपाल नाविक ने कहा की सेवा दल का हमेशा से ही कांग्रेस पार्टी में महत्वपूर्ण योगदान रहा, सेवादल कांग्रेस पार्टी का अग्रिम संगठन है, सेवादल कांग्रेस पार्टी की रीढ़ की हड्डी है, हर कार्यकर्ता कमर कसके अच्छे कार्य करने के लिए कटिबद्ध है, हर कार्यकर्ता ने मंत्री श्री रूद्रकुमार जी का आभार व्यक्त किया जिनके मार्गदर्शन से संगठन में मजबूती आई, कांग्रेस सेवा दल बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को मजबूत करना जिससे सेवादल जमीनी स्तर से लेकर प्रदेश लेवल तक प्रदेश सरकार को मजबूती प्रदान कर सके, इस आयोजित बैठक में नगर अध्यक्ष टीकम साहू, महिला नगर अध्यक्ष मीना मारकंडे, ओमबाई, भारती, यशोदा, उर्मिला, नीरा समुंदिया, चेलकस लक्ष्वंतीन दुलेश्वरी, सरिता, रंभलास कांति कोठारी, रीना, ज्योति, सती बंजारे, द्रोपदी, शांति, सुखिया, विमला, रामेश्वरी, गायत्री, त्रिवेणी, महतरीन, कल्पना, भुनेश्वरी, रश्मि मोगरा, उमा, केजा बाई, निर्मला, कुंती, कुमारी, आदि उपस्थित थे,

Related Articles

Back to top button