छत्तीसगढ़

कलेक्टर श्री धर्मेश कुमार साहू ने जिले में पदस्थ अधिकारियों के मध्य किया Collector Shri Dharmesh Kumar Sahu did this among the officers posted in the district

कलेक्टर श्री धर्मेश कुमार साहू ने जिले में पदस्थ अधिकारियों के मध्य किया
कार्य विभाजन
नारायणपुर 30 जुलाई 2021 – कलेक्टर श्री धर्मेश कुमार साहू ने जिले में पदस्थ मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, संयुक्त कलेक्टर एवं डिप्टी कलेक्टर के मध्य पूर्व में किये गये कार्य विभाजन को एतद् द्वारा संसोधित करते हुए, नवीन कार्य विभाजन किया जाता है। जिसके तहत् श्री पोषण लाल चंद्राकर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत नारायणपुर को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत नारायणपुर के दायित्वों के अतिरिक्त प्रभारी अधिकारी- उच्च शिक्षा विभाग, शिक्षा विभाग, रा.गां.शि.मि. तथा रा.मा.शि.मि.,साक्षर भारत/पढ़ना लिखना अभियान, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा नरवा, गरवा, घुरवा एवं बाड़ी योजना, गोधन न्याय योजना, ग्रामीण सचिवालय, मुख्यमंत्री घोषणा, 20 सूत्रीय आर्थिक कार्यक्रम, नवाचार निधि, स्वच्छ भारत मिशन, ग्रामोद्योग विभाग और कलेक्टर द्वारा समय-समय पर सौंपे गये अन्य कार्य संपादित करेंगे। वहीं श्री दिनेश कुमार नाग, संयुक्त कलेक्टर, अनुविभागीय अधिकारी (रा0) एवं अनुविभागीय दण्डाधिकारी नारायणपुर एवं ओरछा तहसील क्षेत्र सहित अनुभाग क्षेत्रान्तर्गत भाड़ा नियंत्रण अधिकारी, रजिस्ट्रार पब्लिक ट्रस्ट तथा सत्कार अधिकारी, स्वामित्व अधिकारी की समाप्ति अधिनियम 1950 के  अंतर्गत क्षति पूर्ति का भुगतान, ऋण विमुक्ति अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण का निपटारा, असिस्टेंट कंस्ट्रेडियन ऑफ इव्हाक्यू प्रापर्टीज, भारतीय स्टाम्प एक्ट की धारा के अंतर्गत कलेक्ट्रेट आफ स्टाम्प्स के कृत्य, शस्त्र अधिनियम धारा 4 के अंतर्गत अनुसूची 2 के खाना क्रं.-3 दर्शाये अनुसार शस्त्र अनुज्ञप्ति क्रं.-3 (सी) तीन(डी) और पांच की स्वीकृति एवं नवीनीकरण। अपने क्षेत्र के फसल संरक्षण अनुज्ञप्तियों की स्वीकृति एवं नवीनीकरण, भू-अर्जन अधिकारी और   छ.ग. लोक परिसर बेदखली अधिनियम 1974 के अंतर्गत सक्षम अधिकारी और जिला सत्कार अधिकारी, परिवहन विभाग, खनिज शाखा, धार्मिक न्यास, धर्मस्व, पुरातत्व एवं पर्यटन, जेल, नगर सेना, आबकारी, पासपोर्ट शाखा, उद्योग एवं व्यापार, बैंक/डाकघर, राष्ट्रीय राजमार्ग, रोस्टर के अनुसार तहसीलदार, नायब तहसीलदार के, न्यायालयों तथा अन्य कार्यालयों का निरीक्षण, कोविड-19 कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग एवं होम आइसोलेशन के अलावा कलेक्टर द्वारा समय-समय पर सौंपे गये अन्य कार्यों की जिम्मेदारी दी गयी है।
वहीं सुश्री निधि साहू संयुक्त कलेक्टर को जिला निर्माण समिति, सीएसआर, सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 के अंतर्गत प्रथम अपीलीय, अधिकारी, खाद्य विभाग, सहकारिता विभाग, विपणन विभाग, मंडी, स्वास्थ्य विभाग, आयुष विभाग, रेड क्रास, महिला एवं बाल विकास विभाग, समाज कल्याण, कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, उद्यानिकी विभाग, मत्स्य पालन, रेशम विभाग, केन्द्रीय विद्यालय/जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रभारी अधिकारी बनाया गया है।  इसी प्रकार श्री जी. एस. नाग संयुक्त कलेक्टर, को उप जिला निर्वाचन अधिकारी, (सामान्य/स्थानीय निर्वाचन), रीडर टू कलेक्टर शाखा, राजस्व शाखा, राजस्व लेखापाल, राजस्व मोहर्रिर शाखा, राहत/पूनर्वास, अधिक अन्न उपजाउ शाखा, मालिक मकबुजा प्रकोष्ठ, भू-अभिलेख, भू-व्यपवर्तन/परिवर्तित भूमि शाखा, राष्ट्रीय भू-अभिलेख आधुनिकी करण योजना, भू-अभिलेखागार, नजूल नवकरण शाखा, पशु एवं कृषि संगणना शाखा, मुख्य प्रति लिपिकार शाखा, हिन्दी/अंग्रेजी अभिलेख कोष्ट शाखा, विविध शाखा, सूचना का अधिकार जनसूचना अधिकारी, प्रपत्र शाखा, नोडल अधिकारी के अलावा लोक सभा/राज्य सभा/विधान सभा प्रश्न, जिला योजना एवं सांख्यिकी शाखा, जिला जन गणना शाखा, विवाह पंजीयन अधिकारी/उत्तराधिकारी प्रमाण पत्र, रामकृष्ण मिशन का प्रभारी अधिकारी बनाया गया है। वहीं श्री वैभव कुमार क्षेत्रज्ञ डिप्टी कलेक्टर, को विशेष केन्द्रीय सहायता योजना, खनिज न्यास निधि (क्डथ्), श्रम विभाग, अनुज्ञप्ति एवं लायसेंस शाखा, नगर पालिका परिषद्, जिला शहरी विकास अभिकरण, आदिवासी विकास विभाग, कौशल उन्नयन, लावलीहूड कॉलेज, कौशल प्रशिक्षण से संबंधित समस्त कार्य, रोजगार, बांस शिल्प, छ.ग. ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण, लोक निर्माण विभाग, सेतु निर्माण विकास शाखा, छ.ग.विद्युत वितरण कंपनी, क्रेड़ा के प्रभारी अधिकारी बनाये गये है। इसी प्रकार श्री फागेश सिन्हा डिप्टी कलेक्टर,को आकांक्षी जिला, कार्यक्रम, नीति आयोग से संबंधित कार्य, वक्क बोर्ड शाखा,एनआईसी/चिप्सए  जन सम्पर्क विभाग, शिकायत शाखा/शिकायत एवं सतर्कता, जिला स्तरीय जन समस्या निवारण, जनशिकायत निवारण प्रकोष्ठ, जनदर्शन, लोक सेवा गांरटी अधिनियम, कोविड-19 टेस्टिंग एवं सर्विलेंस, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, जल संसाधन विभाग की जिम्मेदारी दी गयी है। वहीं श्री राम सिंह सोरी डिप्टी कलेक्टर, वित्त, स्थापना, कोष लेखा एवं पेंशन, विभागीय जांच, नाजरात, कलेक्टर कार्यालय में होने वाले 25000/- रूपये तक के सम्पूर्ण व्यय की स्वीकृति के अधिकार प्रत्यायोजित किये जाते हैं। जिला कार्यालय के तृतीय एवं चतुर्थ वर्ग कर्मचारियों के अवकाश एवं अग्रिम संबधी सम्पूर्ण अधिकार। तृतीय श्रेणी कार्यपालिक अथवा उससे उपर के अधिकारियों का प्रकरण स्वीकृति हेतु कलेक्टर को प्रस्तुत किये जायेंगे। सहायक अधीक्षक निरीक्षण, सहायक अधीक्षक, सामान्य, वरिष्ठ लिपिक- एक, दो एवं तीन,एस डब्ल्यू (सांख्यिकी लेखक), आवक-जावक शाखा, अल्पबचत शाखा, अल्प संख्यक शाखा, प्रमाण पत्र/शपथ पत्र सत्यापन शाखा, कोविड-19 टीकाकरण के प्रभारी अधिकारी की जिम्मेदारी तय की गयी है।
कलेक्टर श्री साहू ने जिले में पदस्थ उपरोक्त अधिकारियों में से किसी अधिकारी क अवकाश पर होने की स्थिति में कार्य प्रभावित न हो, इसलिए वैकल्पिक व्यवस्था के तहत लिंक अधिकारी की बनाये गये है। जिसमें मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री पोषणलाल चंद्राकर के लिंक संयुक्त कलेक्टर श्री दिनेश कुमार नाग, संयुक्त कलेक्टर श्री दिनेश कुमार नाग के लिंक अधिकारी संयुक्त कलेक्टर सुश्री निधि साहू, संयुक्त कलेक्टर सुश्री निधि साहू के लिंक अधिकारी डिप्टी कलेक्टर श्री वैभव क्षेत्रज्ञ, डिप्टी कलेक्टर श्री वैभव क्षेत्रज्ञ के लिंक अधिकारी डिप्टी कलेक्टर श्री फागेश सिन्हा, संयुक्त कलेक्टर श्री जीएस नाग के लिंक अधिकारी संयुक्त कलेक्टर सुश्री निधि साहू, डिप्टी कलेक्टर श्री फागेश सिन्हा के लिंक अधिकारी डिप्टी कलेक्टर श्री वैभव क्षेत्रज्ञ और डिप्टी कलेक्टर श्री रामसिंह सोरी के लिंक अधिकारी सुयक्त कलेक्टर श्री जीएसनाग को बनाया गया है।

Related Articles

Back to top button