दैनिक राशिफल

23 दिसम्बर क्या कहते है आपके सितारे

मेष
दिनांक 16 व 17 को आप बेचैनी महसूस करेंगे। इस परेशानी से निजात पाने के लिए आप अध्यात्म की शरण में जाएंगे। आप तन्त्र मन्त्र जैसी चीजों का भी सहारा ले सकते हैं। आप बिना वजह कुछ खतरे भी उठा सकते हैं जिनसे बचना होगा। 18 से 20 के मध्य आपकी परेशानियां दूर हो जाएंगी। आपको आपकी मेहनत का फल मिलेगा। मन में प्रसन्नता रहेगी। आप लोगों से सम्पर्क और संवाद कायम करेंगे। 21 से 22 को कड़े परिश्रम के बाद आपको आराम की सख्त जरूरत होगी। यह समय आपके लिए आराम और मनोरंजन से भरपूर होगा। आप पूरे फॉर्म में रहेंगे तथा अपने कार्य को स्टाइल से निपटाएंगे। 23 को मीडिया से जुड़े लोगों के लिए नई संभावनाएं खुलेंगी। कुछ नया कर पाएंगे।
वृषभ
दिनांक 16 व 17 को रोजी.रोजगार के अवसर मिलेंगे। आय प्राप्ति के साधनों में वृद्धि होगी। हास परिहास व मनोरंजन में समय व्यतीत होगा। इस समय एकादश स्थान में चंद्रमा के प्रभाव से उम्मीदें और सपने साकार होंगे। रिश्तों में नई ताजगी और मजबूती आएगी। आप कोई गोपनीय सौदा कर सकते हैं। 18 से 20 के मध्य हाथ में आता। आता रुपया रुक जाएगा। मानसिक शांति भंग होगी। व्यर्थ की चिंताएं व व्यर्थ के खर्चे लगे रहेंगे। बुजुर्ग के स्वास्थ्य को लेकर समस्या रहेगी। 21 व 22 को यात्राओं पर जोर रहेगा। बच्चों पर व परिवार के लोगों पर गुस्सा करने की बजाए विवेक से काम लें। 23 को आप अपने व्यक्तित्व पर ध्यान देंगे। लम्बे समय से चली आ रही चिंता समाप्त हो जाएगी।
मिथुन
दिनांक 16 व 17 को मान प्रतिष्ठा वर्द्धक दिवस है। आप इस समय अपरिचितों को भी अपना दोस्त बना लेंगे। आपकी बुद्धिमत्ता आपको आर्थिक लाभ दिलाएगी। बहुत ही सोच समझकर कार्य करेंगे। 18,19,20 की दोपहर तक आप अपने व्यवसाय या पेशे में अपना लोहा मनवाने में सफल होंगे। आप हर किसी से संबंध या संवाद कायम कर पाएंगे। आपको अपने काम में संतुष्टि मिलेगी। प्रेम संबंधों में सफलता की प्राप्ति होगी। 20 की सायं से 22 तक अपने धन संबंधी मामलों में सावधानी बरतें। वस्तुतः वित्त संबंधी मामलों में यह थोड़ा जोखिम भरा हो सकता है। ज्यादा चादर से बाहर पैर ना फैलाएं अन्यथाआपको नुकसान हो सकता है। 23 को भावनात्मक और पारिवारिक संबंधों का ध्यान रखें।
कर्क
दिनांक 16 व 17 को आप धर्म कर्म ध्यान आदि करेंगे जिससे आप शान्ति और सुकून हासिल करेंगे। आप सभी बाधाओं को पीछे छोड़कर आगे बढ़ेंगे। कुल मिलाकर आपको जीवन के हर मोर्चे पर सुधारदिखाई देगा। दिनांक 18,19,20 को आप अपने काम को पूरे उत्साह से निपटाएंगे और विशेष उपलब्धि प्राप्त होगी। उपहार आदि भी मिलने के आसार हैं। दिनांक 21,22 को आधा दिन विशेष फलकारी है। आप नई जिम्मेदारियां संभालेंगे। आप नया व्यवसाय खोल सकते हैं या अपनी आय वृद्धि के लिए कोईस अतिरिक्त काम भी कर सकते हैं। दिनांक 22 की दोपहर से दिनांक 23 तक समय बहुत खराब है। आप व्यक्तिगत रूप से कोई खतरा न उठाएं। किसी जोखिम भरी यात्रा पर न जाएं।
सिंह
दिनांक 16 व 17 को कष्टदायी समय है बहुत ही सावधानी पूर्वक हर कार्य आपको करना पड़ेगा। आपके स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। घर के वृद्ध सदस्य की तबीयत बिगड़ सकती है। आप अपने क्रोध पर काबू रखें अन्यथा बनती बात बिगड़ सकती है। महिला जातक को यूरीनरी प्राब्लम हो सकती है अतः पानी ज्यादा पिएं व स्वच्छता का ध्यान रखें। काम में देरी से परेशानी बढ़ेगी। दिनांक 18,19 व 20 को समय अनुकूल आ जाएगा। आप एहसास वाला रहेगा। लाभ की प्राप्ति होगी। दिनांक 22 की दोपहर से 23 तक का समय बहुत ही शानदार व्यतीत होगा।
कन्या
दिनांक 16 व 17 को बहुत अच्छा समय है। जहां आप लोकप्रियता हासिल करेंगे वहीं लोगों से संवादहासिल कर अपनी पहचान बना लेंगे। आपके लिए संबंध न केवल महत्त्वपूर्ण होंगेए बल्कि वे अति
आवश्यक भी होंगे। 18 से 20 के मध्य प्रियजनों या पति-पत्नी के मध्य सम्बन्धों में दरार आ सकती है। शुरुआत में इसकी जड़ वित्त सम्बन्धी मामले हो सकते हैं पर उसमें भी कहीं ज्यादा इनमें सबका अहम् आड़े आएगा और कोई झुकना नहीं चाहेगा। आपको यह तय करना होगा कि रिश्ते आपके लिए कितना महत्त्व रखते हैं। 21,22 व 23 को सारे मनमुटाव व कड़वाहट समाप्त होगी और आप तनाव रहित होकर अपना कार्य करेंगे। आप बच्चों को समय देंगे। युवा वर्ग अपने करियर की तरफ ध्यान दे पाएंगे।
तुला
दिनांक 16 व 17 को आप पूरी तरह आशान्वित होंगे। आपको खुद को प्रपंचों से बचाना होगा। जो भी लोग आपसे पहली बार मिलेंगे आपके व्यक्तित्व का उन पर गहरा प्रभाव पड़ेगा। 18,19 व 20 को समय शांतिदायक रहेगा। आपके उदार व्यवहार के कारण लोग आपसे प्रसन्न रहेंगे तथा सम्मान देंगे। नौकरी बदलने की सोच रहे हैंए तो समय अनुकूल है। कार्यक्षेत्र में या घर के कामों में रुचि से कार्य करेंगे। जो लोग धार्मिक यात्रा के लिए जाना चाहते हैंए तो शीघ्र ही उनकी इच्छा पूरी होगी। 21 व 22 को समय कष्टकारी रहेगा। निकट के लोगों से सावधान रहें। मन खिन्न रहेगा। आपके प्रेम सम्बन्ध उजागर होंगे या कोई गुप्त बातें सबके सामने आएंगी। 23 को समय सामान्य रहेगा।
वृश्चिक
दिनांक 16 व 17 को पढ़ाई से संबंधित कार्य पूर्ण होंगे। आप नई खोज या अनुसंधान कर सकते हैं। अगर बैंक या किसी वित्त संस्थान से ऋण लेने के इच्छुक हैं तो सफलता प्राप्त होगी। कोर्ट कचहरी में यदि कोई मामला चल रहा है तो विजय प्राप्त करेंगे। 18,19 व 20 को आपकी कार्य योजना से लोग प्रभावित होंगे साथ ही उन्हें आगे बढ़ाने में सहयोग भी प्रदान करेंगे। मित्रों का उच्च शिक्षा के लिए सोच रहे हैं उन्हें सफलता पाने के लिए किसी का साथ व सहयोग प्राप्त होगा। आप स्वयं को तनावमुक्त महसूस करेंगे। 23 को निजी जिन्दगी में उतार.चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा। मानसिक तनाव रहेगा। व्यर्थ की उलझनें बढ़ेंगी।
धनु
दिनांक 16 व 17 को जोखिम भरे कार्यों को करने से बचें इसमें चोट लग सकती है। इसलिए वाहन मशीनें और अन्य सामानों का सावधानी से इस्तेमाल करें। आप धन और प्रेम के सागर में ज्यादा गोता लगाने से खुद को संभालें। मैं गम्भीरता से यह बात कह रहा हूं कि धन और दिल के मामलों में बहुत ज्यादा आजादी न लें अन्यथा आपको बाद में पछताना पड़ सकता है। 18,19 व 20 को आप खान पान सजन.संवरने की तरफ ध्यान देंगे। आप प्रतिरोध के साथ काम पर लौटेंगे। आपके दिमाग में फाइनेंस सर्वश्रेष्ठ होगा जबकि परिवार दूसरे नम्बर पर होगा। 21 व 22 को बच्चे अध्यापन कार्यों या होमवर्क आदि में व्यस्त रह सकते हैं। 23 को सप्तम चंद्रमा शांतिप्रद रहेगा। आप काम निकलवाने में माहिर रहेंगे।
मकर
दिनांक 16 व 17 को अति शुभ दिवस है। आप यदि बेरोजगार हैं तो रोजगार के अवसर सुलभ होंगे। यदि आप अविवाहित हैं तो सगाई विवाह संबंधी बात किसी नतीजे पर पहुंचेगी। नौकरी में तयशुदा लक्ष्यों को आप हासिल कर पाएंगे। 18 से 20 के मध्य आप थोड़ी सावधानी रखते हुए आगे बढ़ें तो ही आपके लिए सही होगा अन्यथा आप मुसीबत में फंस सकते हैं। इन तारीखों में आप दो नम्बर के कार्य स्थगित रखें। तोहफा उपहार कुछ भी ना दें और ना लें अन्यथा आपकी हर हरकत कैमरे में कैद हो सकती है। आपका व्यर्थ का भ्रमण होगा। 21 व 22 को किसी नए काम की रूपरेखा बनेगी। उस काम को धरातल पर लाने के लिए आप एड़ी से चोटी तक का जोर लगा देंगे। 23 को रुपयों की आवक होगी।
कुंभ
दिनांक 16 व 17 को मानसिक शांति मिलेगी। लम्बे समय से चली आ रही चिंता समाप्त हो जाएगी। इस समय आप कुछ महत्त्वपूर्ण फैसले लेंगे। यह आपके तथा आपके परिवार के लिए सुखद रहेंगे। आपकीनिजी जिन्दगी में किसी की भी दखलंदाजी आपको पसंद नहीं आएगी। 18 व 19 को खरीद फरोख्त शेयर्स बीमा बैंकिंग जैसी आर्थिक गतिविधियां आपको व्यस्त रखेंगी। कामकाज में बॉस व वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से प्रसन्न रहेंगे। 20 से 22 के मध्य करियर में बाधाएं आएंगी किसी पर भी अधिक विश्वास हानि का कारण बनेगा। पैसों के जितना अधिक पीछे पड़ेंगे उतना लाभ दूसरी वस्तु में मिल नहीं पाएगा। आपकी बदनामी या अपयश होने का भय है। 23 को किसी रोचक व ज्ञानवर्द्धक साहित्य को पढ़ने में समय बीतेगा।
मीन
दिनांक 16 व 17 को सन्मुख चंद्रमा सफलतादायक रहेगा। वैवाहिक जीवन मधुरता भरा होगा। शेयर सम्पत्ति आदि की खरीद और बिक्री में आपको लाभ होगा। आप अपनी अन्तर्निहित शक्तियों की तलाशमें सफल रहेंगे। 18 19 व 20 को आप प्रसन्न और हल्का महसूस करेंगे। सम्पत्ति के मामलों में अपने विश्वस्त मित्रों तथा परिवार के सदस्यों से सलाह लेना बेहतर होगा। किसी पर हद से ज्यादा भरोसा करना ठीक नहीं होगा। आप स्वयं को पहले से ज्यादा मुक्त महसूस करेंगे तथा जीवन का पूरा लुत्फ उठाएंगे। साथ ही आप रचनात्मक रूप से भी सक्रिय रहेंगे। 21 व 22 को समय शानदार रहेगा। आपमें पैसा कमाने की ट्रिक रहेगी। लोगों से सम्पर्क व संवाद कायम करेंगे। आपका जोश और उत्साह प्रियजनों से निकटता बढ़ाएगा। 23 को समय खराब है।

 

विज्ञापन समाचार हेतु संपर्क करे-9425569117/9993199117

Related Articles

Back to top button