गुरू पूर्णिमा पर दया सिंह ने अपने राजनीतिक गुरू पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह से लिया आशीर्वाद, On Guru Purnima, Daya Singh took blessings from his political guru, former CM Dr. Raman Singh.

भिलाई। आज गुरू पूर्णिमा है। इस मौके पर बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के अध्यक्ष व प्रदेश भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के कार्यसमिति सदस्य दया सिंह ने अपने राजनीतिक गुरू पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह से मुलाकात की। इस दौरान उन्हें फल भेंट करते हुए दया सिंह ने अपने राजनीतिक गुरू आशीर्वाद लिया। बता दें कि दया सिंह को राजनीति में पूर्व सीएम रमन सिंह ने ही आगे ही बढ़ाया। बोल बम समिति द्वारा निकाले जाने वाले भोले बाबा की बारात में भी पूर्व सीएम शरीक होते हैं। यूं कहें तो दया सिंह पर एक गुरू की तरह पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह का आशीर्वाद हमेशा रहा है। दया ने कहा कि, मनुष्य जन्म से ही अपने सम्पर्क में आने वाले प्रत्येक प्राणी से कुछ न कुछ सिखता है। सिखाने वाले का स्थान गुरु का ही होता है। मुझे जीवन में आपसे कभी न कभी , कहीं न कहीं बहुत कुछ सीखने को मिला है