खास खबरछत्तीसगढ़

महिलाओं का अपमान व उपहास करना कांग्रेस की पुरानी परंपरा , Congress’s old tradition of insulting and ridiculing women

कवर्धा  / छत्तीसगढ़ के आबकारी मंत्री कवासी लखमा द्वारा छत्तीसगढ़ भाजपा की प्रभारी दग्गुबती पुरंदेश्वरी के खिलाफ दिए अपमानजनक बयान को लेकर भाजपा महिला मोर्चा कबीरधाम द्वारा द्वारा कड़ी प्रतिक्रिया दिखाते हुए बयान जारी किया गया है। भाजपा महिला मोर्चा जिला कबीरधाम की जिला अध्यक्ष मधु तिवारी ने बताया कि महिलाओं का अपमान व उनका उपहास करना कांग्रेस की परंपरा रही है।उन्होंने बताया कि जहां एक ओर भाजपा सरकार महिलाओं की नेतृत्व क्षमता पर भरोसा करते हुए उन्हें केंद्र में मंत्री व प्रदेश की राजनीति में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दे रही हैं वहीं कांग्रेस के मंत्री महिलाओं को अपमानित कर रहे हैं। भाजपा की वरिष्ठ महिला नेत्री पर छत्तीसगढ़ के मंत्री द्वारा उन्हें फूलन देवी कहकर संबोधित करना महिलाओं के प्रति कांग्रेस व कांग्रेस के नेताओं की ओछी मानसिकता को प्रदर्शित करता है। मधु तिवारी ने आगे बताया कि एक ओर छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार महिलाओं के हित के लिए बड़ी बड़ी बातें कर रही है  तो वहीं दूसरी ओर एक महिला के खिलाफ राज्य के मंत्री  द्वारा इस प्रकार की टिप्पणी अशोभनीय है जिसके लिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए। मधु तिवारी ने कहा कि आज  प्रदेश के हर जिले में महिलाओं के साथ अनाचार, बलात्कार, व मानसिक प्रताड़ना दिनों-दिन बढ़ते जा रहे हैं। लेकिन राज्य सरकार द्वारा इसके खिलाफ कोई ठोस कदम नही उठाये जा रहे अपितु प्रदेश के आबकारी मंत्री कवासी लखमा मीडिया के सामने एक प्रतिष्ठित व राष्ट्रीय पार्टी की महिला नेत्री के खिलाफ अपमानजनक बयान दे रहें हैं यह शर्मनाक है। यदि आबकारी मन्त्री द्वारा भाजपा छत्तीसगढ़ की प्रदेश प्रभारी दग्गुबती पुरंदेश्वरी से माफी नही  मांगते हैं तो भाजपा महिला मोर्चा जिला कबीरधाम इसका पुरजोर विरोध करेंगे।

Related Articles

Back to top button