Uncategorized

*जलसंसाधन मंत्री रविन्द्र चौबे के प्रयास से दो दर्जन गाँव मे सिंचाई की दशको पूर्व समस्या का निदान*

*(क्षेत्र की महत्वकांक्षी झिपनिया जलाशय व नहर के रिमाडलिंग से दो दर्जन गाँव के किसानों में खुश, जताया आभार)*

*बेमेतरा:-* प्रदेश कैबिनेट के कृषि, सिंचाई व जलसंसाधन मंत्री रविन्द्र चौबे के प्रयासों से साजा विकासखंड स्थित झिपनिया जलाशय के रिमॉडलिंग के कारण आसपास के दो दर्जन गांवों के किसानों के लिए खेतीबाड़ी व कृषि हेतु सिंचाई के लिए पानी की पर्याप्त व भरपूर उपलब्धता होने लगी है।लिहाजा क्षेत्र के किसानों व ग्रामीणों की करीब दो दशक से कृषि कार्य हेतु सिंचाई के लिए जलसंकट की समस्या का निराकरण हो गया। जानकारी के मुताबिक ग्रामीणों व कृषको की लम्बित मांग के कारण स्थानीय साजा विधायक व सिंचाई व जलसंसाधन मंत्री रविन्द्र चौबे जी ने गम्भीरता से संज्ञान में लेकर अपने मंत्रालय व विभाग के माध्यम से झिपनिया बांध की ऊंचाई बढाने व कर्रा नदी में फीडर नहर का रिमॉडलिंग कार्य हेतु करीब सात करोड़ से ज्यादा की राशि प्रदान की थी।फलस्वरूप इस महत्वकांक्षी योजना के पूर्ण होने पर सिंचाई हेतु झिपनिया बांध व फीडर नहर पर आश्रित ग्राम के ग्रामजनो ने मंत्री रविन्द्र चौबे का विशेष आभार व्यक्त किया है।

उल्लेखनीय है कि साजा ब्लॉक के करीब दो दर्जन गाँवो में लगभग 20 वर्षो से झिपनिया बांध में जलभराव पूर्ण न होने से सिंचाई हेतु समस्या हो रही है। जिसका असल कारण झिपनिया जलाशय के कैचमेंट एरिया में झाडूटोला बांध निर्माण होने के कारण जलाशय में पर्याप्त जल की कमी हो रही थी।जिस पर सिंचाई हेतु ठोस योजना बनाए जाने की गुहार लेकर तत्कालीन साजा विधायक रविन्द्र चौबे जी के कार्यकाल से लगातार समस्या को अवगत कराते आ रहे थे।चूंकि विगत वर्ष 2018 में कांग्रेस सरकार सत्ता में आई। जिसमें क्षेत्रीय विधायक जलसंसाधन व सिंचाई विभाग में कैबिनेट मंत्री बने।जिसके पश्चात मंत्री जी ने तत्काल क्षेत्र के किसानों की समस्या को गम्भीरता से लेकर जलसंसाधन विभाग को कार्य योजना बनाने का निर्देश दिया। ततपश्चात मंत्री जी के अथक प्रयास के कारण ही झिपनिया बांध की ऊंचाई बढाकर फीडर नहर का पुनरुद्धार व जीर्णोद्धार कराया गया। जिसके लिये विभाग की ओर से बकायदा करीब 7 करोड़ 56 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई।जो अगले साल 2020-21 तक एक साल में पूरा कर लिया गया।फिलहाल क्षेत्र में विभागीय कार्य की वजह से सिंचाई का दायरा बढ़ गया।जिसके जानकारी के अनुसार पूर्व में करीब 600 हैक्टेयर सिंचाई क्षमता थी जो वर्तमान में निर्माण कार्य के कारण 2872 हैक्टेयर दायरा क्षेत्र तक सिंचाई क्षमता बढ़ चुकी है। जिससे लगभग 2272 हैक्टेयर क्षेत्र को अतिरिक्त सिंचाई का लाभ मिलने लगा है।इसके अलावा ठेलका व्यपवर्तन को भी 320 हैक्टेयर की सिंचाई सुविधा प्रदान किया जा सकेगा।बरहहाल मंत्री जी के अथक प्रयास से वर्तमान में प्रथम बारिश से ही झिपनिया जलाशय में 50 प्रतिशत जलभराव हो चुका है। जिसका निकट भविष्य में खेतीबाड़ी व कृषि में बहुमूल्य उपयोगी होगा।चूँकि उस महत्वकांक्षी योजना में स्थानीय विधायक व कैबिनेट मंत्री रविंद्र चौबे का बड़ा योगदान व प्रयास रहा है। जिस पर क्षेत्र के ग्रामीणों व कृषकों में खुशी की लहर दौड़ रही है।फलस्वरूप साजा विधानसभा क्षेत्र स्थित ग्राम चिल्फी, भेंडरवाणी, भरदा, बरगड़ा, बेलगाँव, करमतरा, सम्बलपुर, रमपुरा, सोमईकला, सोमईखुर्द, अमलीडीह, गगरिया, खम्हरिया, गहिरा नवागांव, पड़कीटोला, केवतरा, मोहतरा, जांता, मुसवा, साजा, ठेलका, बेलतरा, तेंदुभाठा, कजरा, गाडाभाठा इत्यादि गाँव के ग्रामीणों व अन्नदाताओं ने क्षेत्रीय विधायक एवं कृषि,सिचाई व जलसंसाधन मंत्री रविन्द्र चौबे तथा जलसंसाधन के बेमेतरा ज़िला व साजा अनुविभाग को आभार व्यक्त किया है।

Related Articles

Back to top button