थाना कुरूद अंतर्गत ग्राम सिरसीदा में आयोजित परिचर्चा कार्यक्रम में पुलिस कप्तान हुए सम्मिलित


*पंचायत प्रतिनिधियों क्षेत्र के जनप्रतिनिधियो एवं ग्रामीणों से की चर्चा*
धमतरी पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने जब से चार्ज संभाला है, तब से अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के साथ-साथ असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु काफी गंभीर एवं संवेदनशील हैं। धमतरी पुलिस अधीक्षक का पदभार ग्रहण किए अभी उन्हें अभी एक पखवाड़ा भी नहीं हुए हैं, उन्होंने नक्सल गतिविधियों पर नजर रखने नगरी अनुभाग का दो बार दौरा कर स्वयं लीड करते हुए जवानों के साथ मोटरसाइकिल से अति संवेदनशील नक्सल प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। साथ ही शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु स्वयं ग्रामों का भ्रमण कर क्षेत्र की जनता से मिलकर परिचर्चा में सम्मिलित भी हो रहे हैं।
इसी क्रम में पुलिस कप्तान ने ग्राम सिरसिदा में क्षेत्र के सरपंचों, उप सरपंचों पंच गण, ग्राम प्रमुखों एवं ग्राम कोटवारों की भव्य बैठक आयोजित कर उन्हें संबोधित किया। जिले में अपराधों की रोकथाम, पूर्णतः शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु अति महत्वपूर्ण सुझाव एवं समझाइश दी गई। उन्होंने मुख्य रूप से शराबखोरी, जुआ-सट्टा की रोकथाम तथा आपसी वैमनस्यता एवं क्षेत्र में पूर्णतः शांति व सौहार्दमय वातावरण एवं आपसी प्रेम कायम करने हेतु परिचर्चा की।
परिचर्चा बैठक में उपस्थित ग्रामों के पंचायत प्रतिनिधियों के माध्यम से सुझाव एवं कठिनाईयां भी सुनी गई तथा मौके पर उसका समुचित निराकरण किया गया।
ग्राम सिरसिदा में आयोजित उक्त बैठक में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कुरूद श्री अभिषेक केसरी, थाना प्रभारी कुरूद श्री आरएन सेंगर एवं आसपास के ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों सहित करीब 300 की संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।
