Uncategorized

*नवग्रह वाटिका सेवा समिति द्वारा विश्व स्वास्थ्य क़ी कामना हेतु किया गया पूजा अर्चना*

*नवागढ़*:- अखिल विश्व की स्वास्थ्य की मनोकामना से गुप्त नवरात्रि शीतला (दुर्गा) अष्टमी के पावन पर्व के अवसर पर महामाया मन्दिर परिसर में सुबह नौ बजे से माता शीतला का अभिषेक एवं शांति पूजन हवन यज्ञ आदि कार्यक्रम नवग्रह वाटिका सेवा समिति के तत्वाधान में आयोजित किया गया | नवग्रह वाटिका सेवा समिति के सदस्य अमित जैन ने जानकारी देते हुए कहा की इस कार्यक्रम के प्रमुख जजमान श्री रमेश चौहान रहे। महामाया मन्दिर आचार्य पं श्री नर्मदा प्रसाद शर्मा,आचार्य पं श्री विनोद शास्त्री(कठौतिया) एवं पं श्री शेखर प्रसाद शर्मा की उपस्थिति में समस्त विधि विधान से पूजा-अर्चना कार्य सम्पन्न कराया गया। उक्त कार्यक्रम में नवागढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष तिलक घोष, उपाध्यक्ष आशाराम ध्रुव,हेमंत सोनकर,टीकम पुरी,रतन दिवाकर,छली श्रीवास,तोरण निषाद एल्डरमैन रुपप्रकाश यादव,अमित जैन,वीरेंद्र जायसवाल,गोलू सिन्हा,दिलीप जायसवाल,सुरेश देवांगन,दीपचंद देवांगन सहित अन्य गणमान्य नागरिकगण उपस्थित रहें | इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु समस्त नगर वासियों द्वारा अपनी सहभागिता दी गई |

Related Articles

Back to top button