Uncategorized

पुटपुरा ग्राम मे रोका छेका को लेकर हुई ग्राम सभा

पुटपुरा गांव मे छत्तीसगढ सरकार की महत्वपूर्ण योजना रोका छेका को लेकर ग्राम सभा की बैठक गांव के पुराने पेड के नीचे चौपाल लगाकर किया गया जिसमे पुटपुरा सरपंच दशरथ लाल डाहरे ने शासन के रोका छेका अभियान के बारे मे विस्तार से जानकारी देते हुए बताया की वर्तमान समय खेतो मे रोपा थरहा व बीजोपरोपण का समय है गांव के गाय बैल भैसो को अपने घरो मे ही रखे व आवारा पशुओ को गौठान मे लेकर आए रोका छेका अभियान से किसानो के खेतो की सुरक्षा होगी और किसानो को उनके मेहनत का सही मूल्य दिया जा सकेगा ग्राम सभा कि इस बैठक मे सभी पंचगण के साथ गांव के बडे बुजुर्ग भी बैठक मे उपस्थित रहे

Related Articles

Back to top button