खास खबरदेश दुनिया

भारत में कोरोना के मामले हजारो संख्या में बढ़ते नजर आए

भारत में कोरोना के मामले बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 43 हजार से अधिक नए मामले सामने आए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक,  देश में बीते 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 43,393 नए मरीज सामने आए हैं। इस दौरान 911 लोगों की कोरोना संक्रमण की वजह से मौत हो गई है। इस दौरान सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र (9,083) और केरल (13,772) में सामने आए। इन दोनों राज्यों में फिलहाल सबसे ज्यादा मरीजों का इलाज चल रहा है। बीते दिन देश में आए कुल मामलों के 53% मामले इन्हीं दोनों राज्यों में सामने आए हैं। देश में बीते 24 घंटों में कोरोना से 44,459 लोग ठीक हुए। गुरुवार को एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 1,625 की कमी आई है। एक दिन पहले ही इसमें 336 की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। बीते 105 दिन में यह पहली बार था जब एक्टिव केस बढ़े थे। इससे पहले 12 मई को इसमें 6,399 का उछाल आया था।

Related Articles

Back to top button