खास खबरछत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

धन का बंटवारा हो सकता है लेकिन ज्ञान का नहीं-जितेन्द्र साहू, Wealth can be divided but not knowledge- Jitendra Sahu

कांग्रेस महासचिव ने थनोद में किया पुस्तकालय का शुभारंभ

भिलाई। साइंस कॉलेज दुर्ग द्वारा गोद लिए गांव थनोद में सोमवार को राधाकृष्णन पुस्तकालय का शुभारंभ किया गया। इस मौके मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री जितेन्द्र साहू उपस्थित हुए। पुस्तकालय का शुभारंभ करते हुए उन्होंने कहा कि साइंस कॉलेज द्वारा गोद लिए गांव में पुस्तकालय शुरू करना एक अनुकरनीय है। उन्होंने गांव के बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि धन का बंटवारा हो सकता है लेकिन ज्ञान का नहीं। इस पुस्तकालय के शुरू होने से गांव के सैकड़ों बच्चों को लाभ मिलेगा।

प्रदेश महामंत्री जितेन्द साहू ने कहा कि सांइस कॉलेज द्वारा गोद ग्राम थनोद में अनेक शिक्षा परक कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। गांव के बच्चों को विषयों की जानकारी देने के साथ की जागरूक भी किया जा रहा है। जितेन्द्र साहू ने कहा कि प्रदेश की भूपेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रही है। सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में कई लाभकारक बदलाव किए हैं जिससे प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था में सुधार हुआ है। प्रदेश सरकार स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों से बच्चों को अंग्रेजी माध्यम की बेहतर शिक्षा उपलब्ध करा रही है। आने वाले समय में और भी परिवर्तन होंगे जो छात्रों के हित में होंगे। जितेन्द्र साहू ने थनोद गांव में पुस्तकालय शुरू करने पर सांइस कॉलेज के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से वरिष्ट कांग्रेस नेता मोहन हरमुख, सरपंच जागेश्वरी देशमुख, हरेन्द्र धृतलहरे सहित साइंस कॉलेज के प्राचार्य व शिक्षक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button