खास खबरदेश दुनिया

शिवसेना द्वारा पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामो को लेकर शिवसेना ने विभिन्न जगहों पर किया प्रदर्शन

बढ़ती महंगाई से आम जनता त्रस्त

शिवसेना ने सरकार से महंगाई से राहत दिलाने की मांग की

राजनांदगाँव/शिवसेना द्वारा पूरे प्रदेश में बढ़ते पेट्रोल डीज़ल गैस के दाम से आम जनता को राहत दिलाने प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी कार्यक्रम के तहत आज शहर के विभिन्न जगहों पर विरोध प्रदर्शन किया गया।  शिव सेना के जिला प्रमुख कमल सोनी ने कहा कि शिव सेना प्रदेश इकाई द्वारा प्रदेश के विभिन्न जिला मुख्यालय विधानसभा , ब्लॉक और नगर स्तर पर प्रदर्शन किया जा रहा है। पेट्रोल डिजल और गैस की बढ़ते दाम ने आम जनता का जीना हराम कर दिया है। पेट्रोल डीजल और रसोई गैस के दाम बढ़ने से दैनिक उपभोग की वस्तुओं पर महंगाई का प्रभाव पड़ा है।

यही वजह है कि, आम जनता परेशान है शिव सेना जिला प्रमुख  सोनी ने कहा की आज शिव सेना के प्रदेश महासचिव राकेश श्रीवास्तव , जिला उप प्रमुख मोहन सिन्हा, जिला सचिव कर्णकान्त श्रीवास्तव, विधानसभा प्रमुख आकाश सोनी, नगर महासचिव ललित सेन, नगर संगठन सचिव आयुष वर्मा, दुर्गेश यादव , राहुल मरकाम कि विशेष उपस्थिति में आज शहर के विभिन्न जगहों पर शिव सेना द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया और सरकार से मांग की पेट्रोल डीजल और रसोई गैस के बढ़ते दामों पर लगाम लगाए और आम जनता को राहत पहुंचाएं। शिव सेना के पदाधिकारियों ने कहा कि कोरोना  काल के चलते काम धंधा बंद होने के कारण आर्थिक मंदी ने पहले ही जनता की कमर तोड़ दी उसके बाद भी सरकार द्वारा जिस तरीके से पेट्रोल डीजल गैस के दाम बढ़ाये जा रहे है। उससे यह प्रतीत होता है कि सरकार को जनता की परवाह नही है।

Related Articles

Back to top button