*दाढ़ी में आदिवासी समाज के सँगठनों ने मनाया गया स्वतंत्रता सेनानी वीरांगना महारानी दुर्गावती 457वां बलिदान दिवस*
![](https://sabkasandesh.com/wp-content/uploads/2021/06/IMG-20210628-WA0081.jpg)
*बेमेतरा:-* ज़िले के अनुसूचित जनजाति शासकीय कर्मचारी संघ, सर्व ज़िला आदिवासी समाज एवं डिस्ट्रिक्ट गोंडवाना स्टूडेंट यूनियन के द्वारा विगत 24 जून 2021 को राजा ढड़हरसांय खुसरो जी के पावन भूमि उप तहसील दाढी(जिला बेमेतरा) में गोंडवाना साम्राज्य की पराक्रमी, साहसी, नारी शक्ति और स्वतंत्रता सेनानी वीरांगना महारानी दुर्गावती जी का 457वां बलिदान दिवस मनाया गया। विदित हो कि गोंडवाना साम्राज्य की महारानी दुर्गावती जी ने अन्याय, अत्याचार और शोषण, जुल्म की आगे झुकने से इंकार कर स्वतंत्रता और अस्मिता के लिए युद्ध भूमि को चुना और अनेकों बार शत्रुओं को पराजित करते हुए 24 जून 1564 को मुगल शासक के समक्ष युद्ध हुआ। जिसमें महारानी दुर्गावती बलिदान दे दिया। इसी दिन की याद में 24 जून को महारानी दुर्गावती बलिदान दिवस के रूप में सर्व आदिवासी समाज द्वारा उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस अवसर पर मातृशक्ति-पितृ शक्ति और युवा शक्तियों को बताया गया कि समाज में बढ़ती अन्याय, अत्याचार, जुल्म और शोषण के विरुद्ध संघर्ष करना व संवैधानिक हक और अधिकार के लिए लड़ना है।साथ ही सभी छात्र छात्राओं को उच्च शिक्षा ग्रहण करना है, तभी तो शिक्षित और संगठित समाज की स्थापना कर पाएंगे। समाज में बढ़ती गरीबी स्थिति को देखते हुए अनुसूचित जनजाति शासकीय कर्मचारी संघ ने संकल्प लिया है, कि निर्धन परिवार के किसी भी व्यक्ति का कोविड-19 में मृत्यु हो गया है। उसके परिवार को आर्थिक सहयोग के रूप में 3100 रुपयों का सहयोग राशि दिया जाएगा। बलिदान दिवस पर आए हुए मातृ शक्तियों को शील्ड और वीरांगना महारानी दुर्गावती का प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में आएं हुए अतिथिगण डॉक्टर यू.आर.ध्रुव गोंडी धर्मधम्म आचार्य, मुरित मंडावी जिला अध्यक्ष आदिवासी विकास परिषद, के.एस.पराते संरक्षक अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ, अर्जुन सिंह ठाकुर जिला अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ, बाल कुमारी ध्रुव जिला पंचायत सदस्य, ईश्वरी ध्रुव, हिरऊ राम ध्रुव सचिव अनुसूचित जनजाति विकास संघ, राजेश ठाकुर सलाहकार जनजातीय विकास संघ, पुनित मंडावी उपाध्यक्ष अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक संघ, कमल सिंह नेताम GSU जिला संयोजक, राहुल सिंह ध्रुव GSU जिला मिडिया प्रभारी, दीपक ध्रुव GSU जिला समन्वयक, सुरजीत सिंह नेताम GSU ब्लाक सचिव, गौकरण ध्रुव, नारद नेताम, गंगाराम खुसरो, नरेंद्र ठाकुर, चंद्रभान ध्रुव, सुरित कुमार ध्रुव आदिवासी कांग्रेस जिला अध्यक्ष, नीलकंठ ध्रुव, शत्रुहन ध्रुव, आदि सभी सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।