छत्तीसगढ़

भाजपा महिला मोर्चा जिला महामंत्री गायत्री साहू का जन्मदिन समर्थकों ने मनाया..

रवि तम्बोली/कान्हा तिवारी 

बिलासपुर- भाजपा महिला मोर्चा जिला महामंत्री गायत्री साहू ने सादगी से कोटा , रतनपुर , बेलगहना में
अपना जन्मदिन समर्थकों के साथ मनाया सबसे पहले महामंत्री द्वारा महामाया मंदिर पर पूजा अर्चना कर क्षेत्र की जनता के कुशलता कामना की गई और माँ महामाया का आशीर्वाद लिया ,इसके पश्चात भाजपा कार्यालय में आकर अपने कार्यकर्ताओं के साथ केक काटा और फिर अपने समर्थको के साथ मिलकर पौधे लगाए, गरीबो में फल वितरण किया गया


इस मौके पर गायत्री साहू ने कहा कि जन्मदिन आप लोगों के साथ बनाकर अलग ही खुशी की अनुभूति होती है
जन्मदिन को खास बनाने के लिए रतनपुर मंडल के मंडल अध्यक्ष श्री तिरिथ यादव किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष दुर्गा कश्यप ,अजय महावर ,समाजसेवी संजय साहु, घनश्याम रात्रे ,महिला मोर्चा की अध्यक्ष सविता धीवर, प्रेमलता तम्बोली ,सावित्री रात्रे राजकुमारी बिसेन, सरिता कमलसेन,दिलेश्वरी,गौरी, चंद्रकांता,समेत कोटा रतनपुर मंडल के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button