छत्तीसगढ़

कृषि विज्ञान केन्द्र में बनेगा कृषि मौसम वेधशाला ,

कृषि विज्ञान केन्द्र में बनेगा कृषि मौसम वेधशाला ,

जांजगीर-चाम्पा, 26 जून, कृषि महाविद्यालय रायपुर के अधिष्ठाता डा. एम.पी. ठाकुर और कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डा.जे.एल. चैधरी ने कृषि विज्ञान केन्द्र के प्रक्षेत्र का भ्रमण कर विभिन्न गतिविधियों का अवलोकन किया गया। उन्होंने कृषि मौसम वेधशाला स्थापना के लिए परिसर में स्थान का चयन कर आवश्यक निर्देश दिए।
डा. एम.पी. ठाकुर एवं डा.जे.एल. चैधरी ने बताया कि केन्द्र में कृषि मौसम वेधशाला की स्थापना से जिले के किसान एवं छात्र-छात्राओं को मौसम संबंधी जानकारी जैसे वर्षा, तापमान, आर्द्रता, नमीं, हवा की गति इत्यादि आवश्यक जानकारी सुलभ उपलब्धता हो सकेगी। कृषि मौसम वेधशाला की स्थापना के लिए इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय द्वारा विभिन्न यंत्रों को कृषि विज्ञान केन्द्र को प्रदाय किया गया। जिससे केन्द्र मंे जल्द से जल्द कृषि मौसम वेधशाला स्थापित हो सके। भ्रमण के दौरान कृषि महाविद्यालय जांजगीर के अधिष्ठाता डा.के.एन.एस. बनाफर, कृषि विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डा. राजीव दीक्षित, केन्द्र के डा.एस.के.सूर्यवंशी, डा.आर. मोदी, चंन्द्रशेखर खरे, डा.आर.यू.खान, डा.सी.एम.देव, श्रीमती महेश्वरी उपासक व अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button