देश दुनिया

10 जून को एक साथ आ रहे सूर्य ग्रहण,शनि जयंती और वट सावित्री व्रत का पूजन। जाने भारत में क्या रहेगा सूर्य ग्रहण का असरWorship of Solar Eclipse, Shani Jayanti and Vat Savitri Vrat coming together on 10th June. Know what will be the effect of solar eclipse in India

10 जून को एक साथ आ रहे सूर्य ग्रहण,शनि जयंती और वट सावित्री व्रत का पूजन। जाने भारत में क्या रहेगा सूर्य ग्रहण का असर?

तृप्त शास्त्री

इस महीने की 10 तारीख यानी ज्येष्ट अमावस्या के दिन साल का पहला सूर्य ग्रहण लग रहा है। यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। भारतीय समयानुसार ग्रहण दोपहर 1.42 पर शुरू और शाम 6.41 पर खत्म हो जाएगा। भारत को छोड़कर यह ग्रहण उत्तर-पूर्व अमेरिका, यूरोप, उत्तरी एशिया, उत्तरी अटलांटिक समुद्र में देखा जा सकेगा।

इस साल सूर्य ग्रहण, वट सावित्री व्रत और शनि जयंती दोनों ही एक ही दिन है। इसलिए लोगों में वट सावित्री व्रत और शनि जयंती की पूजा को लेकर कंफ्यूजन है।

पंडित तृप्त शास्त्री जी के अनुसार जे ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। उसका कोई भी असर नहीं माना जाता है।
इसलिए इस ग्रहण का कोई असर नहीं माना जाएगा और मंदिरों पर पूजा पाठ करने पर मनाही नहीं होगी। इसके अलावा पूरे दिन वट सावित्री व्रत और शनि जयंती की पूजा पाठ किए जा सकेंगे।

हिंदू कैलेंडर के अनुसार, वट सावित्री व्रत ज्येष्ठ मास की अमावस्या तिथि को किया जाता है। इस दिन सुहागिन स्त्रियां अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं। वट सावित्री व्रत सौभाग्य प्राप्ति के लिए एक बड़ा व्रत माना जाता है। यह ग्रहण वृषभ राशि और मृगशिरा नक्षत्र में लग रहा है।

Related Articles

Back to top button