छत्तीसगढ़ विप्र समाज की बैठक जांजगीर में संपन्न हुआ Chhattisgarh Vipra Samaj meeting was held in Janjgir

छत्तीसगढ़ विप्र समाज की बैठक जांजगीर में संपन्न हुआ
सबका संदेश
छ.ग. विप्र समाज जांजगीर में
आवश्यक बैठक शनि मंदिर भीमा तालाब जांजगीर मे अध्यक्ष अजय शर्मा एवं पदाधिकारियों की उपस्थिति मे आहूत की गई। बैठक में सर्व प्रथम कोरोना महामारी में छ ग विप्र बीवीसमाज जांजगीर के सचिव राजेन्द्र शुक्ला जी के निधन पर मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। तत्पश्चात आगामी रुप रेखा पर विचार विमर्श किया गया जिसमें चंडी यज्ञ कराने के लिए पदाधिकारियों की राय ली गई उपस्थित सभी सम्मानीय पदाधिकारियों ने उचित समय आने पर आयोजन कराने पर अपनी सहमति प्रदान किए। बैठक कोरोना गाईड लाइन का पालन करते हुए मास्क लगाकर किया गया। बैठक में उपाध्यक्ष संतोष शर्मा हुलेशवर द्विवेदी, सुरेश पाठक , बी. एल. द्विवेदी, रमेश तिवारी ,बबलू महाराज दुबे महाराज ,शिवधान शुक्ला, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्रीमती कस्तूरी तिवारी ममता तिवारी सुचिता मिश्रा संध्या मिश्रा मंजू शर्मा प्रार्थना शुक्ल आदि बहुत से लोग उपस्थित थे



