भाजपा नेता बलदेव सिंह बलोरिया ने गांधी नगर
![](https://sabkasandesh.com/wp-content/uploads/2021/06/IMG-20210605-WA0044.jpg)
भाजपा नेता बलदेव सिंह बलोरिया ने गांधी नगर विधानसभा के क्षेत्र गंग्याल के सेक्टर-3 की गली में टाइल का कार्य शुरू करवाया। बलोरिया ने करीब पांच लाख की लागत से बनने वाली इस गली का निर्माण कार्य शुरू करवाया और स्थानीय लोगों को कहा कि आने वाले दिनों में गंग्याल में और भी कई विकास कार्य किए जाएंगे। लोगों को उनका सहयोग करना है और अभी तक जो कार्य भी गंग्याल में हुए है उससे कई गुणा अधिक कार्य पाइप लाइन में हैं। उन्होंने कहा कि विकास मोदी सरकार का मंत्र है और हम गांधी नगर विधानसभा क्षेत्र में हर विकास करवाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा गांधी नगर विधानसभा में बीते वर्षों में अनेक कार्य हुए है। बलोरिया ने कहा कि गंग्याल को मॉडल वार्ड बनाने के साथ गांधी नगर को मॉडल विधानसभा बनाने के लिए भाजपा प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि लोग महसूस कर सकते हैं और विकास के अंतर को देख सकते हैं, जो पिछली सरकारों के कार्यकाल में नहीं देखा था। उन्होंने कहा कि भाजपा “सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास” के सिद्धांत का पालन करती है और सभी स्तरों पर जनता को विकास देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने आगे कहा कि कोरोना की वजह से विकास का रथ नहीं रुकेगा और जनता के काम समयबद्ध तरीके से किये जायेंगे। इस अवसर पर रंजीत सिंह, जुगल किशोर, दुर्गा चौधरी, सुरेश मिश्रा, सुनील शर्मा, जतिंदर सिंह, राज कुमार (डाबर), डॉ कुलदीप, बलवान सिंह, ओम नाथ भी मौजूद थे।