वार्ड नंबर 12 के गरीब व बेसहारा लोगों को सुखा राशन भाजपाइयों ने किया वितरण

राकेश जसपाल की रिपोर्ट
नंदिनी अहिवारा – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 7 वर्ष कार्यकाल पूर्ण होने पर भाजपाइयों ने सेवा कार्य कर पीएम मोदी को शुभकामनाएं प्रेषित की, मानव सेवा ही जीवन को सार्थक करता है सेवा ही संगठन अभियान के तहत यह कार्य संपन्न करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष नरेंद्र यादव नगर पालिका अहिवारा के वार्ड क्रमांक 12 में गरीबों को सूखा राशन एवं मास्क, सैनिटाइजर, का वितरण किया गया, एवं करोना घातक बीमारी से बचने के उपाय बताएं हाथ की सफाई, मास्क की उपयोगिता, शारीरिक दूरी, के बारे में जानकारी देकर इन जरूरतमंद परिवारों को जागरूक किया !
इस अवसर पर पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष रवि शंकर सिंह, नगर पालिका उपाध्यक्ष अशोक बाफना, पूर्व उपाध्यक्ष विद्यानंद कुशवाहा, उमेश पासवान, संयुक्त खदान संघ अध्यक्ष उमेश मिश्रा, महिला मंडल अध्यक्ष पूनीता राउत, गोवर्धन सेठ, हरी वर्मा, कुंवर सिंह चौहान, उमाशंकर तिवारी, युवा मोर्चा संगठन एवं समस्त भाजपा पदाधिकारी उपस्थित थे !