Uncategorized
Haryana Election Result Live : हरियाणा में शुरू हुई मतगणना, यहां देखें सबसे सटीक नतीजे

नई दिल्लीः Haryana Election Result Live : हरियाणा में विधानसभा चुनाव के परिणाम आज आएंगे। सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो गई है। इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर लगी गई थी। हरियाणा में वैसे तो 5 प्रमुख पार्टियां चुनाव लड़ रही हैं, लेकिन असल मुकाबला कांग्रेस और बीजेपी में ही है। कांग्रेस, भाजपा के अलावा इंडियन नेशनल लोकदल (INLD), जननायक जनता पार्टी (JJP) और आम आदमी पार्टी (AAP) भी किंगमेकर बनने की लड़ाई लड़ रहे हैं। INLD ऐसा बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन और JJP-आजाद समाज पार्टी के सहारे करने की फिराक में है। इस बार का चुनाव कई नेताओं की किस्मत तय करेगा। चलिए उन 15 बड़े नामों को जानते हैं, जिनकी सीटों पर सबकी नजर टिकी हुई है।