छत्तीसगढ़

छग के पूर्व कैबिनेट मंत्री दयालदास बघेल व जिले के भाजपा नेताओं ने दिया बेमेतरा थाने के सामने धरना व गिरफ्तारी

 

 

छत्तीसगढ़ प्रदेश में कांग्रेस द्वारा टूल किट का उजागर होने पर केंद्र सरकार में मोदी जी को बदनाम करने का षड्यंत्र का बात देश में सार्वजनिक होने पर छग कांग्रेस द्वारा बौखलाकर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह जी के ऊपर फर्जी एफ.आई.आर किया गया है व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह जी को गिरफ्तार करने का योजना के विरोध में पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश में भाजपा के सभी पूर्वमंत्री विधायक व नेतागणों के द्वारा अपने अपने जिले के थाने के सामने धरना प्रदर्शन किया गया व गिरफ्तारी दी गई जिसमे छत्तीसगढ़ के पूर्व कैबिनेट मंत्री दयालदास बघेल जी बेमेतरा धरना में शामिल हुए व रमन के संग चलव रे भूपेश के जेल ल भरव रे के साथ नाराबाजी की जिसमे भारतीय जनता पार्टी बेमेतरा के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी जी,बेमेतरा के पूर्व विधायक अवधेश चंदले जी ,व बेमेतरा जिला भाजपा के पूर्व अध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा जी,प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य श्री प्रहलाद रजक जी प्रमुख रूप से शामिल हुए व जिले के भाजपाई भी शामिल रहें जिसमे पूर्व कैबिनेट मंत्री दयालदास बघेल जी के द्वारा कहा गया कि छग में इस भयानक माहमारी की दौर में छग राज्य सरकार को प्रदेश की अव्यवस्था को व्यवस्थित करने के बजाए कांग्रेस नेतृत्व के द्वारा इस भयानक माहमारी को मौका समझकर मोदी सरकार को बदनाम करने का कुत्सित प्रयास किया जा रहा है यह इनकी घृणित सोच व राजनीति के स्तर को स्पष्ट रूप से दर्शाता है व इस माहमारी के दौर में स्वास्थ्य का उचित व्यवस्था करने के बजाए कांग्रेस नेतृत्व के द्वारा मोदी जी को देश मे बदनाम करने के उद्देश्य से टूल किट का उजागर होने से कांग्रेसियों द्वारा बौखलाकर छग में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह जी के ऊपर फर्जी एफ.आई.आर करना और तानाशाही करते हुए गिरफ्तारी का योजना बनाना दुर्भाग्यपूर्ण है जिसके विरोध में आज बेमेतरा थाने के बाहर कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए रमन के संग चलव भूपेश के जेल ल भरव रे के साथ विरोध प्रदर्शन किया गया जिसमे जिले के समस्त भाजपाई शामिल हुए.

Related Articles

Back to top button