नई दिल्ली

अनंतनाग: शहीद पुलिस इंस्पेक्टर अरशद खान के परिवार से मिले अमित शाह

अरशद खान 12 जून को अनंतनाग में हुए आतंकी हमले में शहीद हो गए थे. वह अनंतनाग सदर के एसएचओ थे.सबका संदेश न्यूज़ दिल्ली- केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जम्मू कश्मीर के दो दिन के दौरे पर हैं. इस बीच अमित शाह शहीद जवान अरशद खान के परिवार से मिलने उनके घर पहुंच गए हैं. अरशद खान 12 जून को अनंतनाग में हुए आतंकी हमले में शहीद हो गए थे. वह अनंतनाग सदर के एसएचओ थे.

गौरतलब है कि 12 जून की शाम मोटरसाइकिल सवार आतंकवादियों ने सीआरपीएफ की पेट्रोलिंग पार्टी पर हमला कर दिया था. हमला अनंतनाग बस स्टैंड के समीप केपी रोड पर हुआ था. हमले में सीआरपीएफ के 5 जवान शहीद हो गए थे. जबकि कई अन्य घायल हो गए थे.

बाबा बर्फानी का दर्शन करने जा सकते हैं अमित शाह

पहले दिन अमित शाह ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि एक जुलाई से शुरू हो रही अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा का इंतजाम एकदम चुस्त होना चाहिए. आज यानी गुरुवार को अमित शाह बाबा बर्फानी का दर्शन करने जा सकते हैं. इसके अलावा राज्य के बीजेपी नेता भी आज अमित शाह से मुलाकात करेंगे और परिसीमन समेत कई मुद्दे उठाएंगे.

 

 

 

 

विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे-9425569117/9993199117

Related Articles

Back to top button