छत्तीसगढ़

कलेक्टर ने फूड पार्क हेतु चयनित भूमि का किया अवलोकन Collector inspected the land selected for food park

कलेक्टर ने फूड पार्क हेतु चयनित भूमि का किया अवलोकन
नारायणपुर 21 मई 2021- कलेक्टर श्री धर्मेश कुमार साहू ने आज नारायणपुर विकासखंड के ग्राम कनेरा में फूड पार्क हेतु चयनित भूमि का अवलोकन किया। उनके साथ पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री श्री पोषण लाल चंद्राकर भी थे। अधिकारियांे ने फूड पार्क हेतु चयनित भूमि का बारीकी से अवलोकन किया और तैयार किये गये नक्शों को देखा। उन्होंने अधिकारियों को जरूरी निर्देश भी दिये। इस दौरान भिलाई इस्पात संयंत्र को आबंटित की गयी भूमि का भी अवलोकन किया। इस मौके पर तहसीलदार नारायणपुर श्री सुनील सोनपिपरे, उद्योग एवं राजस्व विभाग के अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button