छत्तीसगढ़

कोंडागांव: महिला से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी देवर को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

कोंडागांव। जिले के फरसगांव थाना पुलिस ने महिला से छेड़छाड़ करने के मामले में एक आरोपी संजय राठौर को गिरफ्तार किया है। मामले में फरसगांव पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र की पीड़िता के पति का सितम्बर 2020 देहांत होने के बाद से ही वह ससुराल में अपने दो बच्चों, सास एवं देवर के साथ रहती हैं। पति के देहांत के बाद से ही पीड़िता का देवर उसक हाथ को पकड़ना, अश्लील बाते व हरकते करने लगा था, कई बार समझाने के बाद भी वह अपनी हरकतो से बाज नहीं आ रहा था। पीड़िता अपने देवर की हरकतों से काफी परेशान हो गयी थी। मंगलवार 18 मई को पीड़िता अपने कमरे में झाडू लगा रही थी उसी समय उसका देवर संजय राठौर कमरे में घुस गया और पीडि़ता के साथ अश्लील हरकते करने लगा, किसी तरह अपने आप को छुड़ाकर पीड़िता थाना पहुँची और मामले की जानकारी पुलिस को दी, जिस पर रिपोर्ट दर्ज करते हुए थाना फरसगांव में अपराध धारा 354, 509, 323 भादवि पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए तत्काल आरोपी संजय राठौर को गिरफ्तार कर बुधवार 19 मई को न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय कोण्डागांव के समक्ष पेश किया गया। उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक विनोद कुमार साहू, उनि प्रेमशंकर ठाकुर, सउनि राजकुमार कोमरा, सउनि रूखमणी मण्डावी , प्रआर 95 आसमन मरकाम, आरक्षक 430 कृष्ण कुमार साहू, पंचु मरकाम का विशेष योगदान रहा।

राजीव गुप्ता

Rajeev kumar Gupta District beuro had Dist- Kondagaon Mobile.. 9425598008

Related Articles

Back to top button