Uncategorized

*छावनी गिरने से भैंस के दो बछड़े दबे, नही हुई जनहानि बचने के लिए युवा दिखाए उत्साह*

*बेरला:-* ब्लॉक के कोदवा निकतवर्तीय ग्राम मनियारी में गौठान के पास अपने मवेशियों के लिए यादव द्वारा बनाये गए कोठा सालो से बने पुराने होने के कारण अचानक गिर गया जिसमे भैंस के दो बछड़े अंदर दब गया। वही पास गौठान में खेलते कुछ बच्चे और युवा के साथ बड़ो ने भी देखते ही बछड़े की जान बचाने के लिए तत्पर दिखाई दिए। इन लोगो ने जल्द खपरैल को निकाल कर जल्द ही छावनी को उठाया फिर भैस के दोनों बछड़े निकले। इस घटना में किसी प्रकार के जानहानि नही हुई। दोनों बछड़े शकुशल रहे जिन्हें देख कर बच्चों के चेहरे में खुशी नजर आए और लोगो के मन मे राहत की सांस आयी। बचाने के लिए शिवदयाल यादव, रवी निर्मलकर, भोजराम वर्मा, नोहर साहू, अनीष विश्वकर्मा आदि लोग शामिल थे।

Related Articles

Back to top button