छत्तीसगढ़

मजबूत इरादों और सही उपचार से कोरोना को दी जा सकती है मात मजबूत इरादों और सही उपचार से कोरोना को दी जा सकती है माँ

मजबूत इरादों और सही उपचार से कोरोना को दी जा सकती है मात
कोरोना पर विजय की कहानी श्री राहुल की जुबानी
बिलासपुर 28 अप्रैल 2021। मजबूत इरादों और समय पर सही उपचार मिल जाने से कोरोना को भी मात दी जा सकती है। ये कहना है 30 वर्षीय श्री राहुल यादव का।
श्री यादव एक निजी संस्थान में कार्यरत हैं। वे कहते हैं कि सकारात्मक सोच एवं चिकित्सको के द्वारा दी गई सलाह का पालन करने से कोविड से जंग जीती जा सकती है।
श्री यादव ने बताया कि 30 मार्च को सुबह उठते ही उन्हें कुछ असहज महसूस हुआ। उन्हें अत्यधिक थकान महसूस हो रही थी। लक्षणों को देखते हुए उन्होंने टेस्ट करवाना ही उचित समझा। लक्षणों के आधार पर उन्होंने एंटीजन टेस्ट कराया। उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
होम आइसोलेशन में रहते हुए वे चिकित्सकों से सलाह लेते रहे। उनकी माता को भी संक्रमण हो गया था। उनकी पत्नी अपने मायके गई थी। माता की स्थिति ज्यादा खराब थी, तो उन्होंने अपनी माता को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया और स्वयं भी भर्ती हो गए।
श्री यादव 6 दिनों तक अस्पताल में भर्ती थे, इस दौरान डॉक्टरों एवं अस्पताल प्रबंधन द्वारा सही उपचार मिलने से वे स्वस्थ होने लगे। इसके पश्चात होम आइसोलेशन में रहकर वे पूरी तरह ठीक हो गए।
श्री यादव कहते हैं कि कोरोना से बिल्कुल न घबराएं। चिकित्सकीय परामर्श के साथ सकारात्मक सोच हो तो आसानी से कोरोना को मात दी जा सकती है।अजय शर्मा सबका संदेश

Related Articles

Back to top button