छत्तीसगढ़

नशे के आदी युवक की हत्या, लाश के करीब ही अचेत मिला साथी

सबका संदेश न्यूज़ छत्तीसगढ़ बिलासपुर- कंस्ट्रक्शन कॉलोनी में गुरुवार को एक नशेड़ी युवक का शव मिला है। शव नाले के पास पड़ा हुआ था। जबकि उसका साथी शव के पास ही बेहोशी की हालत में मिला सूचना पर पहुंची तारबहार थाना पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया तो उसके गले पर चोट के निशान मिले हैं। वहीं साथी के शरीर पर भी ब्लेड से काटे जाने के निशान हैं। पुलिस ने उसको अस्पताल में भर्ती कराया, जहां हालत में सुधार होने पर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। हालांकि पुलिस को उसके बयान पर संदेह है। वहीं एक अन्य युवक को भी इस मामले में हिरासत में लिया गया है।

जमीन विवाद में हमले का आरोप, नशेड़ी साथी पहले भी दे चुका है झूठे बयान

  1. जूना बिलासपुर निवासी रामलाल सोनी (27) पिता नशे का आदी था। वह घर छोड़कर इधर-उधर घूमता रहता था। चार साल से वह घर नहीं गया था। पिछले 10 दिनों से उसे कंस्ट्रक्शन कॉलोनी में उसी मोहल्ले के रामायण दास मानिकपुरी (30) के साथ घूमते देखा गया था। गुरुवार सुबह उसकी लाश कंस्ट्रक्शन कॉलोन में सूनसान जगह पर मिली। सिर नाले में डूबा हुआ था और शरीर के अन्य अंग बाहर थे। शरीर कीचड़ से सना हुआ था। शव के करीब ही रामायण दास मानिकपुरी अचेत पड़ा हुआ था। उसके सिर, हाथ,पेट,छाती में ब्लेड जैसे किसी धारदार हथियार से हमले के निशान थे। 
  2. रामलाल के गले पर चोट के निशान थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और रामायण को जिला अस्पताल भेजा। यहां से उसे सिम्स रेफर कर दिया गया। होश आने पर पुलिस ने उससे घटना के संबंध में पूछताछ की तो उसने कंस्ट्रक्शन कॉलोनी के ही एक युवक पर हत्या व हमला करने का आरोप लगाया। बताया कि उसका उस युवक के साथ जमीन संबंधी विवाद था इसलिए रात को उसने अपने साथियों के साथ मिलकर दोनों पर हमला कर दिया। पुलिस संदेही से पूछताछ कर रही है। प्रारंभिक पूछताछ में उसने इस वारदात में शामिल होने से इनकार कर दिया है। 
  3. रामायण दास के बयान में विरोधाभास होने के कारण उसकी बताई कई बातें सीन ऑफ क्राइम से मैच नहीं खा रही हैं। पुलिस अब उस पर ही संदेह जता रही है। वह कई बार थाने में लोगों के खिलाफ झूठी रिपोर्ट दर्ज करा चुका है। बताया जा रहा है कि यह उसकी आदत में शामिल है इसलिए लोग उससे डरते हैं। एक बार उसने दूसरे को फंसाने के लिए खुद को चाकू से घायल कर लिया था। थाने लाकर उससे पूछताछ की जा रही है। एएसपी ओपी शर्मा के अनुसार अभी इस मामले में कुछ कहा नहीं जा सकता। पूछताछ के बाद ही इस केस की असलियत सामने आएगी। संदेही को अभी थाने में ही रखा गया है। 
  4. घायल युवक को सिपाही अस्पताल लेकर पहुंचा, बचाई जान 

    तारबाहर थाने के कांस्टेबल चंद्रप्रकाश मौके पर गए पुलिसवालों में शामिल था। रामायण वहां घायल और अचेत पड़ा हुआ था। सिर से खून बहा था। उसके शरीर पर कीचड़ लगा था। कांस्टेबल बिना देरी किए उसे पुलिस गाड़ी से पहले जिला अस्पताल ले गया फिर यहां से सिम्स ले जाकर भर्ती कराया। समय रहते यदि रामायण को इलाज नहीं मिला होता तो उसकी भी जान जा सकती थी। 

  5. गले पर रस्सी के निशान नहीं, हथेलियों में ही कीचड़ 

    घटनास्थल के पास ही एक बड़ा पेड़ है। इसमें गाय बांधने के लिए लंबी रस्सी बांधी गई है। इस रस्सी का कुछ हिस्सा रामायण के गले पर बंधा हुआ था पर डॉक्टरों ने जांच की तो उसके गले पर किसी तरह के निशान नहीं मिले। इसी तरह उसके दोनों हथेलियों में ही कीचड़ था। शरीर के बाकी हिस्से साफ सुथरे थे। सिर व सीने पर ही ब्लेड चले थे। उसके खिलाफ छेड़खानी व मारपीट के कई मामले दर्ज हैं। 

 

 

विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे-9425569117/9993199117

Related Articles

Back to top button