सुबह विजिट में आयुक्त ने दी समझाईश, दोपहर अधिकारियों ने वसूला जुर्माना, In the morning visit, the commissioner explained, in the afternoon the officials recovered the fine

रिसाली / लॉकडाउन नियमों का पालन कराने रिसाली नगर पालिक निगम के आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे विजिट कर समझाईश दे रहे है। इसके बाद भी लोगों पर समझाईश का असर नही हो रहा है। सख्त लॉकडाउन होने के बाद भी मरोदा क्षेत्र में किराना दुकान संचालित करते पाए जाने पर निगम अधिकारियों ने 1500 रूपए जुर्माना वसूल किया। रिसाली निगम क्षेत्र में लॉकडाउन नियमों का पालन कराने आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे लगातार विजिट कर रहे है। वे व्यापारियों व स्ट्रीट वेंडरों को एक जगह पर पसरा या दुकान खोलकर सामान बेचने की मनाही कर रहे है। इसके बाद भी मरोदा में किराना दुकान संचालित होने की सूचना मिलते ही राजस्व निरीक्षक अनिल मेश्राम की टीम ने दुकान बंद कराया और संचालक से 1500 रूपए जुर्माना वसूल किया। इस कार्रवाई में टेकराम हरिन्द्रवार, धर्मरक्षक पाठक व पंकज भगत आदि उपस्थित थे। स्ट्रीट वेंडरों का बनाया प्रकरण कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भूरे ने सुबह 6 से दोपहर 2 बजे तक स्ट्रीट वेंडरों को फल, सब्जी, अंडा व राशन दुकान संचालकों को होम डिलीवरी करने की छुट दी है। इसके बाद भी बड़ी संख्या में स्ट्रीट वेंडर कृष्णा टाकिज रोड, रूआबांधा व मरोदा में पसरा लगाकर सामान बेच रहे है। इसे देख निगम अधिकारियों ने सोमवार को 6 लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर 2300 जुर्माना वसूल किया। साथ ही बिना मास्क वालों को थ्री लेयर मास्क का वितरण कर रहे है। टे्रक्टर से हो रहा सेनेटाइज आयुक्त के निर्देश पर रिसाली निगम के वाहन शाखा प्रभारी गोपाल सिन्हा ने सेनेटाइजिंग कार्य के लिए अतिरिक्त टैंकर की व्यवस्था की है। उन्होने बताया कि 3 टैंकर से वर्तमान और स्वास्थ्य विभाग के दर्जनभर से ज्यादा हैंड स्प्रे से सोडियम हाइपोक्लोकराइड से सेनेटाइज कराया जा रहा है। इसके अलावा उन्होने डिमांड और आवश्यकता को देखते हुए अतिरिक्त वाहन की व्यवस्था की है।