आंधी के बाद बारिश ने राजधानी को भिगोया, तेज धूप और उमस से मिली राहत
सबका संदेश न्यूज़ छत्तीसगढ़ रायपुर- गर्मी से बेहाल शहरवासियों ने लंबे इंतजार के बाद थोड़ी राहत की सांस ली है। गुरुवार शाम 5 बजे के करीब जैसे ही बादल छाए हवाएं तेज चलने लगी। कुछ ही देर में धूल भरी आंधी ने बादलों को ढकना शुरू किया। लोगों को लगा कि पिछले कई दिनों की तरह आज भी तेज हवा के चलते बादल छंट जाएंगे पर ऐसा हुआ नहीं। करीब 15 मिनट तक झमाझम बारिश ने शहर को भिगो दिया।
राजधानी में गुरुवार की सुबह हवा की गैरमौजूदगी में गर्मी के साथ दस्तख दी। जल्द ही तीखी धूप में तापमान बढ़ा दिया। पूरे दिन लोग पंखा और कूलर के सामने दुबके रहे। शाम 5 बजे के करीब मौसम ने अंगड़ाई ली। बुधवार को तापमान 45.6 डिग्री के साथ ही सामान्य से 5 डिग्री ऊपर रहा।
दो सिस्टम से हुई तेज आंधी के साथ बारिश
गुरुवार को दो सिस्टम बनने के कारण गरज-चमक के साथ तेज हवा और अंधड़ चला। लालपुर मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी उत्तर प्रदेश से लेकर असम तक द्रोणिका बनी हुई है। पूर्वी यूपी से बिहार के ऊपर उपरी हवा का चक्रवात बना हुआ है। इन दोनों सिस्टम की वजह से गरज-चमक के साथ तेज हवा व बारिश हुई। बस्तर में बंगाल की खाड़ी की नम हवा का असर है। इस वजह से वहां पर तापमान 40 डिग्री से नीचे चल रहा है। केरल में मानसून 7 जून तक आने की संभावना है। केरल में मानसून आने के बाद छत्तीसगढ़ में तापमान में कमी आ सकती है।
विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे-9425569117/9993199117