विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पालिका क्षेत्र जामुल में वृक्षारोपण का कार्य संपन्न
जामुल- विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पालिका क्षेत्र जामुल में वृक्षारोपण का कार्य नपा अध्यक्ष सरोजनी चन्द्राकर एवं महिला समुह के द्वारा किया गया एस.एल.आर.एम.सेंटर में भी पौधे लगाये गये पर्यावरण दिवस पर श्रीमती चंद्राकर ने कहा कि हम हर वर्ष पेड़ लगाते है। लेकिन कुछ दिनों बाद मैं उस जगह पे जाती हु तो मुझे कोई पेड़ दिखाई नहीं देता । आखिर क्यो हम औपचारिकता निभाकर भुल जाते है। हमें इस भयंकर भुल को भुलाकर उस पेड़ में पानी खाद डालना होगा और उसे सुरक्षित भी रखना होगा। तभी वृक्षारोपण का कार्य सार्थक होगा। आज जलवायु परिवर्तन का असर हम सबके सामने है। हम यदि अपनी स्वयं की जिम्मेदारी निभाते हुये अपने घर में एक-एक पेड़ लगाते तो हमे कृत्रिम हवा की आवश्यकता नहीं होती । हमारा भुमिगत श्रोत नीचे नही जाता मै ज्यादा ज्ञान बाटने पे विश्वास नही करती आप सभी समझदार हैं। हमे आज प्राकृतिक हवा और पानी के लिये सोचना नही पड़ता । लेकिन आज परिस्थितिया सबके सामने है। हमे स्वंय और अपने आने वाले पीढ़ी को कुछ देना है। तो वह है प्राकृतिक संसाधन । पानी हवा बनाने की मशीन नहीं है। हम यदि इन्ही पेड़ों को सहेजे तो हमे यह आवश्यक व्यवस्था अपने आप मिलेगा हर साल हम शपथ लेते है। कि हम पेड लगायेंगे सुरक्षा करेंगे उन्हे वृक्ष बनायेंगे यह शपथ अब भाषण बनके रह गया है। यदि हम वास्तिविक रूप से प्रकृति के बारे में शपथ ले रहे है। तो उसे पूरा भी करना होगा। सिर्फ चार बात कह कर फोटो खिचवाकर हम अपने शपथ को पुरा नही कर सकते। हमारे पास अब सोचने के लिये समय नहीं है। अब सिर्फ कर गुजरने का मौका है। हमे अधिक से अधिक पेड़ लगाकर उन्हे वृक्ष बनाना है। तभी प्रकृति हमे माफ करेगी। वरना पेडो़ के अभाव का प्रभाव तो सबके सामने है। कार्यक्रम में पार्शद रामकुमारी साहू पूर्व उपाध्यक्ष रामप्यारी वर्मा उमेष्वरी वर्मा स्वसहायता समुह की महिलाओं के अलावा केदार बन्छोर मोहन वर्मा चुम्मन यादव रमेश अमृतलाल महेन्द्र परगनिहा विश्णु सिन्हा रवि चैहान चंदु लाल एवं समस्त कर्मचारी गण उपस्थित थें।