सेल कोरोना से मृतकों के परिजनों को 15 लाख और आश्रित को दे नौकारी-विनोद सोनी, 15 lakhs to relatives of the deceased from cell corona and Naukari to Vinod-Vinod Soni

नवरत्न कंपनी सेल द्वारा कोरोना से मृत श्रमिक उपेक्षित
श्रमिकों के जान की नही है परवाह, केवल उत्पादन करवाने से है मतलब
भिलाई / भिलाई स्टील मजदूर सभा एटक के महासचिव कामरेड विनोद कुमार सोनी ने बताया कि सर्विदित है कि आज पूरे देश में कोविड-19 कोरोना वायरस के चलते सैकड़ो लोगों ने अपनी जान गवां दी है। लाखों लोग कोरोना पॉजिटिव से संक्रमित हो गए है और प्रतादिन हजारों लोग कोरोना से संक्रमित हो रहे हैं। कोरोना से मरने वाले जनता की तदात बढ़ते ही जा रही है।
इस महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र के बाद छत्तीसगढ़ है, उसमें दुर्ग व भिलाई क्षेत्र हैं, जो कि एक प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र है। जहाँ सेल की एक प्रमुख इकाई भिलाई स्टील प्लांट है जिसमें कुल मिलाकर लगभग 40 हजार स्थायी कर्मचारियों व ठेका श्रमिकों द्वारा इस भयंकर महामारी में स्टील के उत्पादन में देश का जीडीपी बढ़ाने में ईमानदारी के साथ लगा हुआ है। वैसे ही सेल के अन्य इकाईयों व खदानों मे स्थायी व ठेका श्रमिक देश व सेल के हित में कार्यरत हैं। सोनी ने बताया कि कोविड-19 महामारी के विकराल रूप लेने के चलते सेल की इकाईयों व उनके खदानों के बहुत ज्यादा कर्मचारी व ठेका श्रमिक इसकी चपेट में आ गए हैं। कईयों ने अपनी जान गवां दी। काल की गाल में समा गए। वीर गति को प्राप्त हो गए। उन तमाम कर्मचारियों व ठेका श्रमिकों व अन्य जनों को जिनकी कोरोना से मृत्यु हुई है को एटक की ओर से विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। इससे भी बड़ा सवाल यह है कि इसके बाद उनके परिवार का क्या होगा? नाबालिग बच्चों का क्या होगा? इन तमाम बातों को ध्यान में रखते हुए ऑल इंडिया स्टील वर्कर्स फेडरेशन (एटक) सेल चेयरमैन को से मांग करता है की सेल के उन तमाम कर्मचारियों व ठेका श्रमिकों को जोकि कोविड-19 महामारी के कारण देहांत हुआ है उनके परिवार को अविलंब 15 लाख अनुग्रह राशी एवं उनके एक आश्रित को सेल में तत्काल नौकरी दी जाए। का. सोनी ने बताया की एसईसीएल कोल फील्ड में प्रबंधन व यूनियन के द्वारा हस्ताक्षरित एक नियम के तहत कोविड-19 के कारण मृत कर्मचारियों के परिवार को 15 लाख अनुग्रह राशि एवं एक आश्रित को नौकरी दी जाती है। जिसका परिपत्र संलग्न है। ऐसे महामारी में जब सेल के कर्मचारी सेल के उत्पादन में तन मन के साथ लगे हैं, कार्यरत हैं, कड़ी मेहनत कर रहे हैं और अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं ऐसे वक्त में कोविड-19 के तहत मृत्यु को प्राप्त करने वाले कर्मचारियों व ठेका श्रमिकों के परिवार को 15 लाख अनुग्रह राशी एवं एक आश्रित को तत्काल नौकरी दिया जावे। कोल इंडिया दे रही है कोरोना से मृतकों के आश्रितों को 15 लाख कोलकाता। नवरत्न कम्पनी कोल इंडिया लिमिटेड ने अपने कर्मियों के अतिरिक्त ठेकेदारी में कार्यरत श्रमिकों के कोविड-19 से निधन होने पर 15 लाख रूपये मृतक के आश्रितों को देने की घोषणा की है। यह आदेश 24 मार्च 2020 से प्रभावशील किया गया है। यह जानकारी कोल इंडिया लिमिटेड के महाप्रबंधक अजय चौधरी, श्रमशक्ति एवं औद्यौगिक प्रबंधक ने दी है। वही दूसरी ओर नवरत्न कंपनी सेल अपने श्रमवीरों एवं ठेका श्रमिकों के कोरोना से निधन पर किसी तरह की आर्थिक सहायता की घोषणा नही की गई है। उल्लेखनीय है कि कोरोना से कई दर्जन बीएसपी कर्मी, ठेका श्रमिक के अतिरिक्त बीएसपी के अधिकारी भी मौत को आगोस में समा चुके हैे।


