छत्तीसगढ़

ठाकुर पीयूष को मिली भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी कार्यकर्ता में खुशी की लहर Thakur Piyush gets big responsibility in BJP, wave of happiness in worker

भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू ने आखिरकार बहुप्रतिक्षित जिलों में अध्यक्ष और महामंत्री की नियुक्ति की है। भारतीय जनता युवा मोर्चा कबीरधाम का कमान ठाकुर पीयूष सिंह के नाम कर दिया गया है, ठाकुर पीयूष ने सिंह छात्र राजनीति से अपनी राजनैतिक पारी की शुरुआत की थी। जिसमें उन्होंने विद्यार्थी परिषद में विभाग संयोजक से लेकर प्रदेश सह मंत्री तक दायित्व कुशलता से संभाला है जिसके बाद परिषद से कार्यमुक्त होकर भारतीय जनता युवा मोर्चा में जिला महामंत्री का दायित्व और हाल ही में उन्हें प्रदेश कार्य समिति में भी शामिल किया गया था। वहीं जिला अध्यक्ष के लिए लंबे समय से उनका नाम चल रहा था। जिस पर आज मुहर लग गयी।

स्वच्छ छवि और संगठनात्मक क्षमता होने की वजह से युवाओं पीयूष को काफी पसंद किया जाता है। उन्हें अध्यक्ष का दायित्व मिलने पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी का माहौल है।

Related Articles

Back to top button