केशकालछत्तीसगढ़

हॉस्पिटल स्टॉफ द्वारा श्रद्धांजलि देने बाद डॉ आशीष गुप्ता का शव गृहग्राम कवर्धा भेजा गया

कांकेर के एक टीप्पर से ठोकर मारने पर 5 अप्रैल 2021 को हुआ था केशकाल में दर्दनाक मृत्यु

नगर सडक मार्ग पर अनियंत्रित खडी वाहनों पर कार्यवाही नहीं

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र केशकाल के ईरागांव में पदस्थ रहे

केशकाल (के शशिधरण)। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र केशकाल के ईरागांव में पदस्थ डाॅ. आशिष कुमार गुप्ता पिता श्री रमेश गुप्ता उम्र 38 वर्ष का दिनांक 05 अप्रैल 2021 को दोपहर बाद राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर किसान सेवा केन्द्र के सामने कांकेर का टीप्पर क्रं. सीजी 07 बीएल 4718 ने डाॅक्टर गुप्ता की मोटर सायकल को पिछले से लापरवाही पूर्वक तेज रफ्तार से ठोकर मारने पर घटना स्थल पर ही इनका दर्दनाक मृत्यु हो गया था। घटना की खबर मिलते ही अस्पताल स्टाॅफों सहित पुलिस घटना स्थल पर पहॅुचकर टीप्पर को जप्त करते हुये वाहन चालक धीरज कुमार सेन पिता रामरतन सेन उम्र 23 वर्ष थाना हमलिया जिला सिंधी म.प्र. के उपर अपराध क्रं. 43/2021 धारा 304 आई.पी.सी. के तहत वाहन को जप्त करते हुये आरोपी वाहन चालक को गिरफ्तार करते हुये आगामी कार्यवाही जारी है। शव का पंचनामा उपरांत डाॅक्टरी परीक्षण उपरांत शव अस्पताल की मोर्चरी में ही रखा रहा। घटना की दूसरे दिन डाॅ. आशिष गुप्ता का शव को अस्पताल स्टाॅफों में डाॅ. कुंवर सी.एम.ओ., डाॅ.डी.के. बीसेन बी.एम.ओ. तथा पूरा अस्पताल स्टाॅफों ने अंतिम श्रद्धांजली देकर इनके गृह ग्राम भेजा गया है। अस्पताल सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार डाॅक्टर अशिष गुप्ता की सडक हादसा की कारण केशकाल नगर की राष्ट्रीय राजमार्ग की दोनो किनारे अनियंत्रित रूप से वाहन जो अधिकांश खराब हालत में भी उसे अपने मालिकों द्वारा अपने घर में ले जाकर खडा न करके राष्ट्रीय राजमार्ग पर खडे करके सडक जाम होने की स्थिति हमेशा बने रहते है, इसी प्रकार पुलिस थाना में एसडीएम एवं एस.डी.ओ.पी. के समक्ष कई बार हुई शांती समिति की बैठकों में भी नगर के कई वरिष्ठ पत्रकारों ने भी कई बार इस ओर ध्यान आकर्षित कराये जाने पर स्थानीय प्रशासन द्वारा चुपी साधे बैठने के चलते नगर में ऐसी अप्रीय घटना होने का चर्चा जोरो पर है। युवा व मिलनसार व्यक्ति डाॅ. आशिष गुप्ता की सडक हादसा में मृत्यु होने के बाद स्थानीय अस्पताल प्रबंधन के ओर से नगर के सडक के दोनो किनारे में अनियंत्रित वाहनों पर कार्यवाही करने हेतु पत्र पुलिस थाना एवं एस.डी.एम. केशकाल को भी ज्ञापन सौंपा जाने का चर्चा नगर में जोरो पर है। उल्लेखनीय है, कि स्व. आशिष गुप्ता शादीशुदा है, इनका पत्नी व नदान बच्चा के साथ पी.डब्ल्यू.डी. काॅलोनी डीहीपारा (बोरगांव) में शासकीय मकान में परिवार जन के साथ रहते थे। बाकी परिवार जन गृह ग्राम कवर्धा में रहने के चलते इनका शव दिनांक 6 अप्रैल 2021 को प्रातः 11 बजे अस्पताल स्टाॅफों ने स्व. आशिष गुप्ता को अंतिम श्रद्धासुमन अर्पित कर शव गृह ग्राम कवर्धा भेजवाया गया है। पुलिस थाना सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार वाहन चालक व वाहन पर कार्यवाही गिरफ्तार करते हुये शव का पंचनामा कर आगामी कार्यवाही जारी है।

राजीव गुप्ता

Rajeev kumar Gupta District beuro had Dist- Kondagaon Mobile.. 9425598008

Related Articles

Back to top button