छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

इस बार का पर्यावरण दिवस मनाया जाना चाहिए अलग तरीके से

धरोवर को संजोने का संस्कार के तहत् काम करना होगा-आयुक्त अग्रहरि

दुर्ग। प्रतिवर्ष जून माह में नगर निगम द्वारा पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। इस दौरान साइकिल रैली, वृक्षारोपण व अन्य प्रकार के कार्यक्रम आयोजित कर जनजागरुकता फैलायी जाती है। मेयरइन काउंसिल की बैठक में उपस्थित पर्यावरण प्रभारी विजय जलकारे ने महापौर श्रीमती चंद्राकर व आयुक्त अग्रहरि से आग्रह कर कहा कि इस वर्ष भी पर्यावरण के लिए हरियाली का भव्य आयोजन किया जाना चाहिए। महापौर श्रीमती चंद्राकर ने अधिकारियों को इसके लिए योजना बनाने निर्देश दिये। जबकि आयुक्त अग्रहरि ने कहा इस पर्व को हमें अलग तरह से मनाया जाना चाहिए। प्रतिवर्ष के समान हम वृक्षारोपण करेगें परन्तु अधिक जरुरी कि अब हमें अपनी धरोवरों को संजोने का संस्कार हम में जगानी होगी। इसके लिए जनजागरुकता और रैली आदि निकाली जाएगी। लोगों को हम बतायेगें कि हमारे शहर में हमारी धरोवर हम किस प्रकार संजोयेगें और यह क्यों आवश्यक है।

शहर के सभी दिशाओं में सडक़ों का निर्माण हुआ है प्रतिवर्ष वृक्षारोपण हो रहा है परन्तु लोग नहीं जुड़ पा रहे हैं, उस धरोवर की सुरक्षा नहीं कर रहे हैं। इसके लिए जनता में जनजागरुकता पैदा करना आवश्यक है। इस अभियान को हम सभी मिल कर पर्यावरण दिवस से प्रारंभ करेगें। उन्होंने अधिकारियों को इस अभियान के लिए अपनी तैयारी करने के निर्देश दिये हैं। बैठक में उपअभियंता ए0आर0 रहंगडाले, विश्वनाथ मिश्रा, आसमा डहरिया, स्वेता महलवार, अर्पणा सेलारे, भारती ठाकुर, राजस्व अधिकारी आर0के0 बंजारे, स्वास्थ्य अधिकारी उमेश कुमार मिश्रा, रमाकान्त शर्मा लेखाधिकारी, निगम सचिव श्रूारद रत्नाकर, जलकार्य निरीक्षक नारायण ठाकुर, योगेश शूरे, प्रकाश अहिर, किरण अग्रवाल एवं अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button