खास खबरछत्तीसगढ़

कैबिनेट मंत्री अकबर कुसुमघटा के पंचकुडिय रुद्र महायज्ञ में शामिल हुए

मंत्री श्री अकबर ने महायज्ञ में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की प्रगति और खुशहाली के लिए आशीर्वाद लिया

कवर्धा, 23 मार्च 2021। प्रदेश के वन, परिवहन, आवास, पर्यावरण एवं विधि विधायी मंत्री मोहम्मद अकबर आज कबीरधाम जिले के बोड़ला विकासखण्ड के ग्राम कुसुमघटा में आयोजित पंचकुंडीय रुद्र महा यज्ञ सन्त समागम तथा रामकथा आयोजन में शामिल हुए। उन्होंने यज्ञ कुंड का परिक्रमा किया तथा विधिविधान से पूजा-अर्चना छत्तीसगढ़ राज्य की प्रगति एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने आमंत्रित कथा ब्यास संत से आशीर्वाद लिया। उल्लेखनीय है कि क्षेत्र वासियो के जनसहयोग यह 14 मार्च प्रारंभ हुआ है। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष पुष्पा होरी राम साहू, बोड़ला नगर पंचायत अध्यक्ष सावित्री साहू, गंगोत्री योगी, जिला पंचायत सदस्य तुकाराम चन्द्रवंशी, कन्हैया अग्रवाल, मुकुंद माधव कश्यप, कलीम खान, अशोक सिंह, आकाश केशरवानी, विकाश केसरी, जिला पंचायत सदस्य,जनपद सदस्य, सहित आयोजक मंडल के पदाधिकारी और सैकड़ों श्रद्धालुगण पँचकुड़ महायज्ञ में शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button