छत्तीसगढ़

डडसेना (कलार) जायसवाल समाज का वार्षिक बैठक संपन्न…

डडसेना (कलार) जायसवाल समाज का वार्षिक बैठक संपन्न……..
जरहा गांव/मुंगेली – जिला मुख्यालय मुंगेली में होटल सिंह इंटरनेशनल में डडसेना (कलार) जायसवाल समाज मुंगेली के तत्वाधान में सामाजिक सम्मेलन का आयोजन किया गया।इस अवसर पर जिला के जिला पदाधिकारीओ,क्षेत्रीय पदाधिकारियों के कार्यकाल पूर्ण होने पर पदाधिकारियों के चयन के लिए बैठक की आहुति की गई। कार्यक्रम का संचालन पुरुषोत्तम जायसवाल के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में आभार व्यक्त संजय जायसवाल द्वारा किया गया। इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों ने अपने अपने विचार रखे। इसी तारतम्य में पदाधिकारियों के द्वारा निर्वाचन अधिकारियों का सर्वसम्मति से चयन किया गया। जिसमें जिला डड़सेना एवं प्रगतिशील कलार समाज मुंगेली को संयुक्त तत्वाधान में बैठक संपन्न कराया गया। विषय वस्तु को ध्यान में रखते हुए जिला एवं क्षेत्रीय मुंगेली ठकुरीकापा क्षेत्रीय चुनाव की तिथि तय किया गया। साथ ही जिला अध्यक्ष महिला समिति, युवा समिति जिला के लिए भी निर्वाचन तिथि तय किया गया। जिस के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के लिए उमेंद जायसवाल को मुख्य निर्वाचन अधिकारी, जिला निर्वाचन अधिकारी शिव सहाय जायसवाल, राम कुमार जायसवाल, शिव कुमार जायसवाल, गोविंदा जायसवाल, रामकृष्ण जायसवाल, डॉक्टर श्याम कुमार जायसवाल को बनाया गया।, इसी क्रम में क्षेत्रीय चुनाव अधिकारी के रूप में प्रहलाद जायसवाल, लालाराम जायसवाल, नागेश्वर जायसवाल, ललित नारायण जायसवाल, दौलतराम जायसवाल कैलाश चंद्र जायसवाल को बनाया गया। जिला युवा कलार विकास समिति के लिए पवन जयसवाल, स्वारथ जायसवाल, दिनेश जायसवाल, नारद जायसवाल, दिनेश जायसवाल हेडसपुर, भुनेश्वर जयसवाल जिला निर्वाचन अधिकारी रहेंगे।
जिला महिला उत्थान समिति के लिए मीनाक्षी जायसवाल, इंदु जायसवाल, हेमलता जयसवाल को महिला जिला निर्वाचन अधिकारी बनाया गया।
बैठक में जिला अध्यक्ष महाजन जायसवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि समाज को नई दिशा देने के लिए ऊर्जावान एवं समर्पित समाज सेवक को सर्वसम्मति से चुना जाए, इस पर विशेष जोर दिया। समाज को व्यक्तिगत ,राजनीतिक में भी विशेष बदलाव हो इस पर भी ध्यानाकर्षण किये। क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ उदय जायसवाल ने क्षेत्रीय चुनावों के लिए योग्य एवं समाज को गति देने वाले होनहार युवा साथी को चुनाव के लिए आह्वान किया बैठक प्रभारी पुरुषोत्तम जायसवाल ने अपने उद्बोधन में सभी चुनाव सर्वसम्मति से हो, योग्य एवं समाज को तन मन धन से सहयोग करें । एवं समाज को एकजुटता के सूत्र में बांधकर रखें, ऐसे व्यक्ति का मनोनयन हो जिससे समाज में आपसी सामंजस्य बना रहे। कलार समाज अपनी अलग पहचान से जाना जाए। साथ ही महिलाओं का भी अहम भूमिका हो इस पर भी विशेष जोर दिया। कलार समाज के उपस्थित पदाधिकारियों के द्वारा 11 अप्रैल दिन रविवार को चुनाव तिथि निर्धारित किया गया। इस अवसर पर डा उदय जायसवाल, स्वारथ जायसवाल, महाजन जायसवाल, बलराम जानू,दिनेश जायसवाल, श्याम जायसवाल, जगदीश जायसवाल, राजेन्द्र जायसवाल, नारद जायसवाल, लालाराम, प्रह्लाद, रामकुमार ,गोविन्दा जायसवाल, अजयडडसेना, गजेन्द्र जायसवाल,राजेन्द्र जायसवाल, ईश्वर, दौलतराम जायसवाल,नागेश्वर, जगदीश,भोलू डडसेना, दुकल्हा राम, शिवकुमार जायसवाल ,शैलेन्द्र जायसवाल पवन जायसवाल, अमन जायसवाल कान्हा जायसवाल सहित बड़ी संख्या में सामाजिक जनों की उपस्थिति रही।

Related Articles

Back to top button