छत्तीसगढ़

Kondagaon: मास्क पहनाकर थाना प्रभारी विश्रामपुरी ने दिया सुरक्षित दशहरा मनाने का संदेश

कोंडागांव/विश्रामपुरी। असत्य पर सत्य की जीत का पर्व विजयदशमी के अवसर पर विभिन्न ग्रामो में रावण दहन कार्यक्रम रखा गया। वहीं विश्रामपुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत भी रावण दहन कार्यक्रम समिति द्वारा रामलीला एवं रावण दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहाँ पर कोंडागांव पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के मार्गदर्शन में नवपदस्थ थाना प्रभारी रविशंकर ध्रुव द्वारा कार्यक्रम स्थल पहुँचकर दर्शक दीर्घा के ग्रामीणों को इस कोरोनकाल मे संक्रमण से बचने के उपाय एवं सुरक्षा के लिए फिजिकल डिस्टेनसिंग का पालन करने व मास्क के उपयोग की अनिवार्यता की ओर ध्यान आकर्षित करवाया तथा मास्क का वितरण भी किया गया।

विजयदशमी के पावन पर्व के मौके पर कोंडागांव पुलिस अधीक्षक की ओर से अनुविभागीय अधिकारी दीपक मिश्रा ने क्षेत्र के रहवासियों को संदेश दिया कि विजयादशमी एक ऐसा पर्व है, जिसमें लोगों के मन में नई ऊर्जा का संचार होता है, बुराई पर अच्छाई की जीत के इस पर्व में आम लोगों के मन में नई चाह और सात्विक ऊर्जा आए ऐसी मंगल कामनाएं करता हूँ।

http://sabkasandesh.com/archives/82306

http://sabkasandesh.com/archives/82303

http://sabkasandesh.com/archives/82245

http://sabkasandesh.com/archives/82213

http://sabkasandesh.com/archives/82186

http://sabkasandesh.com/archives/82159

http://sabkasandesh.com/archives/82138

http://sabkasandesh.com/archives/81944

Related Articles

Back to top button