29 मई क्या कहते हैं आपके सितारे
![](https://sabkasandesh.com/wp-content/uploads/2019/05/Screenshot_2019-04-28-21-26-20-897_com.whatsapp.jpg)
:-
मेष राशि के जातकों को प्रयासरत क्षेत्रों में कुछ अड़चनों का आभास होगा, निकट संबंधों में शंकाओं को हावी न होने दें।
वृष :-
राजनीतिक क्रिया-कलापों में आपकी सक्रियता काफी तेज होगी, नियोजित परिश्रम द्वारा कार्य पूर्ण होने के आसार हैं।
मिथुन :-
मिथुन राशि के जातक दूसरों की प्रगति को देखकर दुखी न हों, परिश्रम करें लाभ अवश्य होगा।
कर्क:-
किसी शुभ सूचना के मिलने से मन प्रसन्न रहेगा, परिवार में हंसी-खुशी का माहौल रहेगा।
सिंह :-
सिंह राशि के जातकों को ऑफिस में अतिरिक्त समय देना पड़ सकता है, काम के बोझ के कारण थकान भी महसूस होगी।
कन्या :-
आपका ज्यादा बोलना हानिकारक हो सकता है, अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें।
तुला :-
घर-परिवार में खुशहाली रहेगी, किसी मेहमान के आगमन से व्यय होने की संभावना है।
वृश्चिक :-
राजनीति से जुड़े लोगों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति के आसार हैं।
धनु :-
किसी भी चीज को छोटा न समझें, नए संबंधों के प्रति निकटता आपके लिए लाभकारी होगी।
मकर :-
ऐसा कोई कार्य न करें, जिससे अपयश मिले, नकारात्मक चिंताएं उत्साह में कमी लाएंगी।
कुंभ :-
कुछ नए पारिवारिक तनावों से मन अशान्ति का एहसास करेगा, कुछ चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी।
मीन :-
मीन राशि के जातकों को काफी समय से लंबित पड़े कार्य में सफलता मिलेगी।
विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे-9425569117/9993199117