बारिश के पूर्व नालों-नालियों की सफाई करें : महादेव

सबका संदेश न्यूज़ छत्तीसगढ़ बेमेतरा- कलेक्टर महादेव कावरे ने शनिवार को बेमेतरा स्थित नगर पालिका परिषद कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री द्वारा जून के प्रथम सप्ताह में ली जाने वाली कलेक्टर कॉन्फ्रेंस के एजेण्डा के संबंध में जानकारी ली। नगर पालिका
परिषद के सभागृह में आयोजित बैठक में उन्होंने नगरीय क्षेत्रों में निकास नालों-नालियों की बरसात पूर्व साफ-सफाई एवं शहरी भूमि के पट्टों का नवीनीकरण के संबंध में जानकारी ली।
कलेक्टर ने नगर की बहुप्रतीक्षित सिटी बस सेवा को शीघ्र प्रारंभ करने की कार्रवाई करने के निर्देश सीएमओ को दिए। सीएमओ ने बताया कि राजपत्र में गजट नोटिफिकेशन हो गया है। आगे की कार्रवाई जारी है। कलेक्टर ने नगर में संचालित विकास कार्यो एवं नगर पालिका के शासकीय कामकाज के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर ने बस स्टैण्ड के प्रतिक्षालय के पास अवैध कब्जा हटाने के निर्देश दिये थे। नगर पालिका के स्टाफ ने बताया कि कब्जा हटा लिया गया है। कलेक्टर ने बरसात के पूर्व शहर के तालाबों की सफाई अभियान के संबंध में जानकारी ली। जिलाधीश ने लोकसेवा गांरटी अधिनियम के अंतर्गत नागरिकों को उपलब्ध करायी जा रही सेवाओं के संबंध में जानकारी ली। और इसका अलग से रजिस्टर संधारित करने के निर्देश दिये। इसके अलावा कावरे ने बेमेतरा शहर की बॉइपास सड़क निर्माण एवं पालिका बाजार के संबंध में जानकारी ली। कावरे ने गर्मी के मौसम में पेयजल की समस्या वाले वार्डो में सुचारू रूप से टैंकर के जरिये पीने का पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश मुख्य नगर पालिका अधिकारी को दिये। जिलाधीश ने नगर पालिका की आय बढ़ाने के लिए राजस्व वसूली का लक्ष्य के संबंध में जानकारी ली। सीएमओ ने बताया कि परिषद की ओर से एक करोड़ 28 लाख रुपये का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। जिसके विरूद्व अब तक 60 प्रतिशत ही वसूली हो पाई है। कलेक्टर ने नगर पालिका के स्टॉफ सहायक राजस्व निरीक्षक एवं मोहर्रिर को राजस्व वसूली बढ़ाए जाने के निर्देश दिये। सीएमओ ने बताया कि कर संग्रहण की आय से ही कर्मचारियों का वेतन दिया जाता है। कलेक्टर ने भवन अनुज्ञा के तहत कितने स्वीकृति प्रदान की संबंध में जानकारी ली। उन्होंने भवन अनुज्ञा में रैन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम को अनिवार्य रूप से लागू करने के निर्देश दिये। नगर पालिका के उपयंत्री ने बताया कि भवन अनुज्ञा देने के पूर्व एफ.डी.आर राशि जमा करवायी जाती है। रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने के बाद राशि वापस किये जाने का प्रावधान है। इसके अलावा कलेक्टर ने विभिन्ना पेंशन योजना के संबंध में जानकारी ली। सीएमओ ने बताया कि 2109 लोगों को इसका लाभ दिया जा रहा है। अब तक मार्च 2019 तक की स्थिति में भुगतान कर दिया गया है। कलेक्टर ने नगर पालिका द्वारा संचालित सुलभ शौचालय के बेहतर रख रखाव (मैंटनेश) के निर्देश दिये। जिलाधीश ने दुर्ग से आने वाले सबऑडिटर की अनुपस्थिति को गंभीरता से लिया और संबंधित संस्था को इसकी शिकायत करने के निर्देश दिये। इसके अलावा उन्होंने नगर पालिका परिषद द्वारा प्रस्तावित शादी घर के लिए जमीन आबंटन के संबंध में जानकारी ली। सीएमओ ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा जमीन का आवंटन हो चुका है। बैठक में मुख्य नगर पालिका अधिकारी होरी सिंह ठाकुर, स्वच्छता निरीक्षक निवास द्विवेदी, उप अभियंता रितेश स्थापक, जिज्ञासा जैन, नगर पालिका के अन्य स्टॉफ उपस्थित रहे।
विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे-9425569117/9993199117