छत्तीसगढ़

आचार संहिता के खत्म होते ही जिले में विकास कार्य को मिलेगी गति

सबका संदेश न्यूज़ छत्तीसगढ़ बेमेतरा- लोकसभा चुनाव के आदर्श आचार संहिता चुनाव की घोषणा होने के साथ जिले में कई विभाग के विकास कार्य रूका हुआ है। अब लोकसभा चुनाव के परिणाम घोषित किए जा चुके हैं। लोकसभा की स्थिति भी स्पष्ट हो चुकी है। पूर्व में निर्धारित कार्यक्रम के तहत 26 मई को आचार संहिता खत्म होने थे। वहीं आदर्श आचार संहिता जैसे हटते है जिले में विकास कार्य को गति मिलेगी।

जिले में विभिन्ना विभागों में 929 विकास कार्य रूका हुआ है। जो चुनावी आचार संहिता लागू होने के चलते शुरू नहीं किए जा सके थे। सर्वाधिक कार्य नगरीय निकायों के है। आज आदर्श आचार संहिता लागू होने के चलते शुरू नहीं हो पाया था। जिले के बेमेतरा नगर पालिका सहित नगर पंचायतों में भी लगभग 270 ऐसे कार्य है। जो शासन द्वारा स्वीकृति मिल चुकी है। लेकिन आदर्श आचार संहिता के चपेट में आने के चलते इसे शुरू नहीं किया जा सका था। इसी तरह जनपद पंचायत बेमेतरा, नवागढ़, साजा और बेरला में भी मूलभूत काम भी आदर्श आचार संहिता लागू होने के चलते नहीं शुरू किए जा सके थे। चारों जनपद पंचायतों में कुल 215 ऐसे कार्य आदर्श आचार संहिता के चपेट में आए। जो शुरू नहीं हो पाया था। अब इन कामों में गति देखने को मिलेगी। इसके अतिरिक्त और भी कई ऐसे विभाग जिनमें लोक निर्माण विभाग संभागीय कार्यालय बेमेतरा की अगर बात की जाए तो कुल 66 कार्य स्वीकृति मिलने के बाद भी शुरू नहीं किए जा सके। इसी तरह सिंचाई विभाग के भी 13 परियोजना है। जो आचार संहिता से प्रभावित होकर रह गए थे। जिसमें मुख्य रूप से नवागढ़ के छैया नाला का बंधन सहित गद्दी नाला पर पुल का निर्माण के अतिरिक्त कुल 13 कार्य आचार संहिता के चलते प्रभावित होकर शुरू नहीं हो पाए थे। लोक निर्माण विभाग की अगर बात की जाए तो बेमेतरा शहर के लिए बाइपास की वैकल्पिक व्यवस्था जिसका भूमि पूजन तो संपन्ना हो चुका था। किंतु निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया था। जिसकी लागत 1988 लाख रुपये की है। उक्त काम चोर भट्टी से होकर मोइनाभाटा, ढोलिया और बेजी के पास जो राष्ट्रीय राजमार्ग पर मिलना है उक्त महत्वपूर्ण कार्य अब आचार संहिता के खत्म होते ही शुरू हो पाएगी। इसके अतिरिक्त 28 करोड़ की लागत से छेरकापूर चमारी सड़क निर्माण कार्य काम का काम भी अब शुरू हो पाएगा। इसके अतिरिक्त और भी 66 कार्यों को हरी झंडी आचार संहिता खत्म होने के बाद मिल पाएगी। बहरहाल उक्त तमाम आंकड़े जो विगत लगभग तीन महीने से भी ज्यादा समय से आचार संहिता के चलते अवरुद्घ थे। इनको अब गति मिलेगी। इसके चलते जिलेवासियों को राहत है।

 

 

 

 

विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे-9425569117/9993199117

Related Articles

Back to top button