छत्तीसगढ़

प्रदेश भीषण गर्मी की चपेट में, रात का तापमान सामान्य से ज्यादा, लू चलने की चेतावनी

सबका संदेश न्यूज़ छत्तीसगढ़ रायपुर- मरुस्थल से आ रही शुष्क हवा से पूरा प्रदेश भीषण गर्मी की चपेट में है। उत्तर से दक्षिण छत्तीसगढ़ तक सभी जगह तापमान सामान्य से ज्यादा बना हुआ है। रायपुर और बिलासपुर संभाग में एक-दो दिन में लू चलने की स्थिति है।

शनिवार को भी बिलासपुर सबसे ज्यादा गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 46 डिग्री से ऊपर चला गया वहीं राजधानी में भी पारा 45 डिग्री के करीब रहा। सरगुजा संभाग के तापमान में थोड़ी कमी आई है। यहां अंबिकापुर में दिन का तापमान 39.2 डिग्री तक गिर गया। हवा में नमी यहां सुबह से शाम तक 40 प्रतिशत के आसपास बनी हुई है। नमी ज्यादा रहने की वजह से दिन के तापमान में गिरावट आई है। मध्य छत्तीसगढ़ में रायपुर सबसे गर्म रहा। लालपुर मौसम केंद्र में पारा 44.6 डिग्री रहा, लेकिन माना एयरपोर्ट में तापमान 45.5 डिग्री तक पहुंच गया।

नौतपा आज से, लेकिन शुक्रवार से ही भीषण गर्मी शुरू
शनिवार से नौतपा शुरू हो गया है, लेकिन उससे पहले ही शुक्रवार को बिलासपुर भीषण गर्मी की चपेट में आगया। वहां इस सीजन में पहली बार तापमान 46 डिग्री के पार चला गया। राजनांदगांव में भी पारा 45 डिग्री से अधिक हो गया। इन दोनों शहरों के अलावा कोरबा में भी शुक्रवार को दोपहर में लू चली। राजधानी रायपुर समेत मैदानी इलाकों में तापमान 44 से 45 डिग्री के बीच पहुंच गया है। दिन ही नहीं, अब रात में भी गर्मी ने बेहाल किया। रायपुर में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात पारा 33 डिग्री के करीब पहुंच गया और पूरी रात गर्म हवा चली।

 

 

 

 

 

विज्ञापन समाचार हेतु सपर्क करे-9425569117/9993199117

Related Articles

Back to top button